नई दिल्ली,
गुजरात के सूरत में एक हादसा सामने आया है। सूरत के सचिन इलाके में एक बहुमंजिला बिल्डिंग गिर गई। इस बहुमंजिला बिल्डिंग के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। बचाव कार्य में जुटी टीमें मलबे को हटाकर जांच में जुटी हैं। अभी तक मौके से कोई जानहानि की पुष्टि नहीं हुई है। एक महिला को बचाया गया है। जानकारी में सामने आया है कि सूरत के जो बिल्डिंग गिरी है। वह सिर्फ आठ साल पुरानी थी। यह बिल्डिंग 2016 में बनी थी। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है क्या बहुमंजिला बिल्डिंग के निर्माण में सही निर्माण सामग्री का इस्तेमाल नहीं हुआ था। इस बिल्डिंग में छह परिवारों के रहने की बात सामने आई है। सूरत के जिस इलाके में यह घटना हुई है वह सूरत महानगरपालिका (SMC) में आता है। इस बिल्डिंग की ऊंचाई पांच मंजिल की बताई जा रही है।
बिल्डिंग में थे बहुत से किराएदार
इस बिल्डिंग में रहने वाले ज्यादातर परिवार किराए पर रहते थे और पेशेवर श्रमिक थे. कितने परिवार इसके अंदर दबे हुए हैं, अभी इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है.
राहत कार्य में जुटी टीमें
सूरत फायर विभाग की टीम, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम इस राहत और बचाव कार्रवाई में जुटी हुई है. सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत, सूरत महानगरपालिका के मेयर दक्षेश मावानी, डिप्टी मेयर नरेंद्र पाटिल, भाजपा विधायक संदीप देसाई सहित विपक्ष के नेता पायल साकरिया भी मौके पर पहुंचीं.
पांच मंजिला इमारत में थे 30 फ्लैट
राहत और बचाव की कार्रवाई लगातार जारी है, लेकिन आधिकारिक रूप से इस मलबे में कितने लोग फंसे हैं इसकी पुष्टि नहीं हुई है. बिल्डिंग के मलबे से एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और अभी इस मलबे में कितने लोग फंसे हैं ऐसा कहना अभी मुश्किल है. 30 फ्लैट की पांच मंजिला बिल्डिंग में कई परिवार किराएदार थे.
क्या बोली पुलिस?
सूरत पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने कहा कि, बिल्डिंग गिरने के 5 मिनट के बाद पुलिस को जानकारी मिली. मौके पर आला अधिकारी और रेस्क्यू दल पहुंचा. ये 30 फ्लैट की स्कीम थी. 5 से 6 फैमिली इसमें रहती थी. बाकी अलग – अलग जगह काम करने वाले मजदूर भी वहां रहते थे. फायर ब्रिगेड की टीम ने एक महिला को मलबे से निकाला है. चौकीदार का कहना है कि 5-6 लोग बिल्डिंग में थे. रेस्क्यू अभी चल रहा है. FSL की टीम अभी पहुंच रही है. जांच में जिसकी भी लापरवाही पाई जाएगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगीग, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
