5.6 C
London
Monday, February 16, 2026
Homeराज्य'नाइट ड्यूटी से लौटकर सो रहा था पति, अचानक ढह गई पूरी...

‘नाइट ड्यूटी से लौटकर सो रहा था पति, अचानक ढह गई पूरी बिल्डिंग’, फफक पड़ी सूरत हादसे की पीड़िता

Published on

नई दिल्ली,

‘मैं काम पर गई थी, वहां मुझे पता चला कि मैं जिस बिल्डिंग में रहती थी वो गिर गई… मैं भागी-भागी आई. इतना कहकर वह महिला फफक पड़ी. उन्होंने कहा कि मेरे पति नाइट ड्यूटी करके आए थे और सो रहे थे. अभी तक कुछ पता नहीं चला है. पता नहीं कैसे बिल्डिंग गिर गई.’

रोते-बिलखते ये बातें बताने वाली सूरत में बिल्डिंग हादसे की पीड़िता हैं, जिनका परिवार इस हादसे की चपेट में आ गया है. सूरत महानगर पालिका में शनिवार दोपहर एक पांच मंजिला बिल्डिंग गिर गई. इस हादसे में कई लोगों के दबे होने की खबरें हैं, जिनका रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

पीड़िता ने बताया कि, ‘मेरा आदमी (पति) इसमें था. वह मशीन चलाते थे, रात में ड्यूटी होती है. नाइट ड्यूटी करके आए थे और सो रहे थे. मैं ड्यूटी गई थी. अभी एक घंटे पहले पता चला कि जिस बिल्डिंग में मैं रहती हूं वो गिर गई है. मैं कंपनी से भाग कर आई.उन्होंने यह भी बताया कि ‘ये बिल्डिंग पूरी तरह फुल है. ऊपरी माले पर बहुत लोग रहते हैं. पता नहीं कितना लोग दबा है. मैं नीचे के माले पर रहती हूं.’

बिल्डिंग में थे बहुत से किराएदार
इस बिल्डिंग में रहने वाले ज्यादातर परिवार किराए पर रहते थे और पेशेवर श्रमिक थे. कितने परिवार इसके अंदर दबे हुए हैं, अभी इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है. सूरत फायर विभाग की टीम, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम इस राहत और बचाव कार्रवाई में जुटी हुई है. सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत, सूरत महानगरपालिका के मेयर दक्षेश मावानी, डिप्टी मेयर नरेंद्र पाटिल, भाजपा विधायक संदीप देसाई सहित विपक्ष के नेता पायल साकरिया भी मौके पर पहुंचीं.

पांच मंजिला इमारत में थे 30 फ्लैट
राहत और बचाव की कार्रवाई लगातार जारी है, लेकिन आधिकारिक रूप से इस मलबे में कितने लोग फंसे हैं इसकी पुष्टि नहीं हुई है. बिल्डिंग के मलबे से एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और अभी इस मलबे में कितने लोग फंसे हैं ऐसा कहना अभी मुश्किल है. 30 फ्लैट की पांच मंजिला बिल्डिंग में कई परिवार किराएदार थे.

Latest articles

रिटायर्ड कर्मचारी से 14 हजार रुपये की चोरी, दो महिलाओं की सोने की चेन उड़ी

भोपाल। राजधानी भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदातें सामने आई हैं। एक...

Indian Administrative Service अधिकारी श्री मनीष सिंह ने आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. माध्यम का पदभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री मनीष सिंह ने शनिवार को आयुक्त जनसंपर्क...

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...

भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

भोपाल भेल के हबीबगंज स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने स्थित...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...