10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यहाथरस भगदड़ कांड में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में बड़ा खुलासा! राजनीतिक...

हाथरस भगदड़ कांड में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में बड़ा खुलासा! राजनीतिक दलों के संपर्क में था मधुकर

Published on

हाथरस

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सत्संग में भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले में वांछित मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर समेत दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी मधुकर पर एक लाख रुपए का ईनाम घोषित था। वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में बेहद चौकानें वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक इनसे विगत कुछ समय पहले कुछ राजनीतिक पार्टियों द्वारा सम्पर्क किया गया था। ऐसे में फंड इकट्ठा करने के सम्बन्ध में गहराई से जांच की जा रही है कि कहीं इस तरह के कार्यक्रम और अन्य संसाधन किसी राजनीतिक पार्टी से पोषित तो नहीं है।हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के ग्राम फुलरई मुगलगढ़ी में हुई घटना में मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर, रामप्रकाश शाक्य व संजू यादव समेत कुल 9 लोगों को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

फंड रेजर बन गया था मधुकर
इस मामले में हाथरस के एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि देवप्रकाश मधुकर इस संगठन में काफी दिनों से जुड़े होने के कारण संगठन का फंड रेजर बन गया था। संगठन को संचालित करने और सत्संग इत्यादि कराने के लिए पैसे इकट्ठा कर रहा था। एसपी ने बताया कि अब तक की पूछताछ से ऐसा लग रहा है कि कोई राजनीतिक दल अपने राजनीतिक व निजी स्वार्थ्य के लिए इनसे जुड़े है।

चरणरज के लिए मची थी भगदड़
एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी देवप्रकाश मधुकर से जुड़े हुए अभी बैंक खाते, चल अचल सम्पत्ति, मनी ट्रेल की जांच की जा रही है। जिसके लिए जांच एजेंसियों की भी मदद ली जा रहा है। हाथरस पुलिस के मुताबिक, इनके और इनके सेवादरों द्वारा प्रवचनकर्ता की गाड़ी को भीड़ के बीच से निकाला गया था। जबकि इनको इस बारे में जानकारी थी कि भीड़ से गाड़ी निकालने के समय चरणरज के लिए भगदड़ मचने से भयानक दुर्घटना हो सकती थी। वहीं अब इस मामले की भी गहराई से जांच की जा रही है कि यह घटना आयोजक सेवादारों द्वारा किसी के कहने या दुष्प्रेरित करने से तो नहीं कराई गई है। पुलिस के मुताबिक आवश्यकतानुसार गिरफ्तार सेवादार, आयोजकों को पुलिस कस्टडी रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...