12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यमुंबई हिट एंड रन केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, लंबी पूछताछ...

मुंबई हिट एंड रन केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, लंबी पूछताछ के बाद दो लोग गिरफ्तार

Published on

मुंबई,

मुंबई की वर्ली पुलिस ने हिट एंड रन मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वर्ली पुलिस ने रविवार को लंबी पूछताछ के बाद राजेश शाह और एक्सीडेंट के समय कार के अंदर मौजूद व्यक्ति राजर्षि बिदावर को गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि आरोपी मिहिर शाह घटना के बाद से फरार है. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कुल 6 टीमें बनाई हैं.

इससे पहले मुंबई के वर्ली इलाके में हिट एंड रन केस के मुख्य आरोपी मिहिर शाह के पिता राजेश शाह और ड्राइवर राजर्षि बिदावर को पुलिस ने हिरासत में लिया था. पुलिस मिहिर की गर्लफ्रेंड से भी पूछताछ कर रही है. हिट एंड रन केस में मिहिर को मुख्य और एकमात्र आरोपी बताया गया है. पुलिस की जांच में ये सामने आया है कि कार का बीमा नहीं था. बीमा की अवधि समाप्त हो चुकी थी.

BMW कार ने मारी दंपति को टक्कर
बता दें कि रविवार की सुबह करीब 5 बजे मुंबई के वर्ली में हिट एंड रन का मामला सामने आया था. वर्ली के कोलीवाड़ा में रहने वाले मछुआरा पति-पत्नी प्रदीप नखवा और कावेरी नखवा मछली लेने ससून डॉक गए थे. वहां से लौटते वक्त एक BMW कार ने पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. लेकिन कावेरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि प्रदीप को गंभीर चोटें आई हैं.

शिवसेना (शिंदे) के पदाधिकारी हैं पिता
पुलिस के मुताबिक आरोपी मिहिर शाह ही कार चला रहा था. मिहिर के बगल वाली सीट पर एक और शख्स बैठा था, जो उसका ड्राइवर बताया जा रहा था. हादसे के बाद मिहिर मौके से फरार है. आरोपी मिहिर के पिता राजेश शाह पालघर जिले में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के पदाधिकारी हैं.

पार्टी करके निकला था मिहिर
बताया जा रहा है कि मिहिर शाह ने कल यानी शनिवार रात 11 बजे जुहू के वॉइस ग्लोबल Tapas बार में अपने दोस्तों के साथ पार्टी की थी और पार्टी के बाद वह वर्ली की तरफ गया था, जहां पर हिट एंड रन की घटना घटी. घटना की जानकारी मिलते ही जुहू पुलिस की टीम वाइस ग्लोबल बार में पहुंची और पूरे मामले की जांच की. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि पार्टी में कितने लोग शामिल थे, पार्टी के दौरान क्या उन्होंने ड्रिंक की थी.

Latest articles

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...