12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यसिलचर में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिले राहुल गांधी, मणिपुर का भी...

सिलचर में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिले राहुल गांधी, मणिपुर का भी लेंगे जायजा

Published on

सिलचर,

मणिपुर दौरे से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी असम के सिलचर शहर पहुंचे. उन्होंने मणिपुर के हिंसा प्रभावित इलाकों में जाते वक्त असम में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की. लोकसभा में विपक्ष का नेता बनने के बाद राहुल गांधी यह पहला पूर्वोत्तर दौरा है. राहुल गांधी का असम दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है, जब राज्य में कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से भयंकर बाढ़ आई हुई है, जिससे भूस्खलन हो रहा है और नदियां उफान पर हैं. भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से 28 जिलों के करीब 22.70 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.

राहुल गांधी सुबह असम के कछार जिले के सिलचर में कुंभीग्राम एयरपोर्ट पर उतरे और इसके बाद इलाके के बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की. राहुल गांधी जिरीबाम से असम के सिलचर एयरपोर्ट पर लौटेंगे और मणिपुर दौरे के अगले चरण के लिए इंफाल के लिए उड़ान भरेंगे. पिछले साल 3 मई से मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा जारी है और अब तक झड़पों में 200 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं.

असम में बाढ़ से 78 लोगों की मौत
असम में इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान में कुल 78 लोगों की मौत हो गई है. बाढ़ प्रभावित इलाकों की लिस्ट में कामरूप, नागांव, कछार, धुबरी, ग्वालपाड़ा, मोरीगांव, हैलाकांडी, बोंगाईगांव, दक्षिण सलमारा, डिब्रूगढ़, करीमगंज, लखीमपुर, होजाई, नलबाड़ी, चराईदेव, विश्वनाथ, गोलाघाट, जोरहाट, धेमाजी, बारपेटा, सोनितपुर, कोकराझार, माजुली, कामरूप (महानगर), दारांग, शिवसागर, चिरांग और तिनसुकिया जिलों के नाम शामिल हैं.

ब्रह्मपुत्र, बराक और उसकी सहायक नदियों सहित 9 नदियां सूबे में कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. नेमाटीघाट, तेजपुर और धुबरी में ब्रह्मपुत्र का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. हालांकि, गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र का जलस्तर घट रहा है.इससे पहले, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाढ़ के प्रभाव का आकलन करने और प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरण की देखरेख करने के लिए कामरूप जिले में बाढ़ राहत शिविरों का दौरा किया.

Latest articles

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...