12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्य'आलू, प्याज, टमाटर, भिंडी...कोई एक सब्जी बताएं जो 45 रुपए किलो से...

‘आलू, प्याज, टमाटर, भिंडी…कोई एक सब्जी बताएं जो 45 रुपए किलो से कम हो’, महंगाई पर तेजस्वी का डायरेक्ट अटैक

Published on

पटना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट आने वाला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को संसद में बजट पेश करेंगी। इससे पहले बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सब्जियों की महंगाई को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की है। तेजस्वी यादव ने सोमवार सुबह पटना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज मार्केट का ये हाल है कि कोई भी सब्जी 45-50 रुपये किलो से कम नहीं बिक रहा है।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘हम आपसे एक सवाल पूछते हैं। कोई एक सब्जी का नाम बताए जो 45 रुपए किलो से कम हो? आलू, प्याज, टमाटर, भिंडी, हरी मिर्च, गोभी, अदरक, शिमला मिर्च, तुरई, बैंगन, लौकी, धनिया, लहसुन इत्यादि के भाव आसमान छू रहे हैं। सब्जियों और खाद्य पदार्थों जैसे दाल, चावल, नमक, तेल, घी इत्यादि की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी ने आम आदमी की रसोई का पूरा बजट ही बिगाड़ दिया है। गरीब आदमी का जीना मुहाल हो गया है। लोगों की थाली से हरी सब्जी गायब हो गई है। पटना में आलू ही 45-50 ₹ किलो बिक रहा है। सरकार के कर्ता-धर्ता महंगाई पर बोलने के लिए तैयार ही नहीं है? जनता महंगाई की चक्की में पीस रही है फिर किस बात की डबल इंजन सरकार?’

तेजस्वी ने आगे कहा- ‘सरकार प्रायोजित इस महंगाई से ना तो किसानों को फायदा होता है और ना ही आम आदमी को। सरकार की ओर से बिचौलियों को फायदा पहुंचाने के लिए खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि की गयी है।’ बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा को 22 जुलाई से 12 अगस्त तक बजट पर चर्चा के लिए मंजूरी दी है। केंद्रीय बजट से हर बार देश के लोगों को काफी उम्मीदें रहती हैं। खासकर मध्यमवर्गीय लोगों के जीवन पर बजट का सीधा असर पड़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी लोग बजट का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही इससे काफी उम्मीदें भी लगाए हुए हैं।

Latest articles

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...