12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्ययूपी : स्कूल का प्यार, लव मैरिज, खुदकुशी... लोगों को हैरान कर...

यूपी : स्कूल का प्यार, लव मैरिज, खुदकुशी… लोगों को हैरान कर रहा सुसाइड का यह मामला

Published on

वाराणसी,

उत्तर प्रदेश में एक जोड़े की खुदकुशी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पटना के रहने वाले हरीश और गोरखपुर की रहने वाली संचिता एक दूसरे को स्कूल टाइम से ही पसंद करते थे और बाद में उन्होंने शादी कर ली. हालांकि शादी के कुछ सालों बाद ही रविवार को जहां वाराणसी में हरीश ने फंदे से लटकर कर खुदकुशी कर ली वहीं पति की मौत के सदमे में संचिता ने अपने पिता के घर पर छत से कूद कर जान दे दी.

इस जोड़े की खुदकुशी के बाद दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है. पुलिस के मुताबिक पटना के रहने वाले हरीश बगेश और गोरखपुर की रहने वाली संचिता श्रीवास्तव दोनों वाराणसी के एक ही स्कूल में पढ़ते थे जहां उन्हें 11वीं क्लास में एक दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली. इसके बाद यह जोड़ा मुंबई में रहने लगा जहां हरीश एमबीए करने के बाद एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करता था.

कपल ने दी जान
कुछ दिनों बाद संचिता श्रीवास्तव की तबियत बिगड़ी तो उसके पिता और गोरखपुर के चर्चित डॉक्टर रामचरण दास उसे लेकर अपने शहर लौट गए थे. गोरखपुर में ही संचिता का इलाज चल रहा था. पत्नी का ख्याल रखने के लिए हरीश भी बैंक की नौकरी छोड़कर गोरखपुर आ गए और बीते कई महीनों से ससुराल में रहकर ही पत्नी की देखभाल कर रहे थे.

रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान हरीश ने कई जगह नौकरी की तलाश की लेकिन उसे निराशा ही हाथ लगी. कहीं भी उसे नौकरी नहीं मिली. इसके बाद कहा जा रहा है कि दो दिनों पहले हरीश अपने घर पटना जाने की बात कहकर ससुराल से निकला लेकिन अपने शहर आने की जगह वो वाराणसी चला गया. परिजनों का फोन नहीं उठाने के बाद परिजन उसे ढूंढते हुए वाराणसी में सारनाथ क्षेत्र पहुंचे जहां होम स्टे के एक कमरे में हरीश फंदे से लटका मिला.

जैसे ही ये खबर गोरखपुर में उसके ससुर और डॉक्टर रामचरण दास को मिली वो वाराणसी जाने के लिए निकले. हालांकि इसी दौरान जब उनके बेटी को पति के मौत की जानकारी हुई तो वो ये सहन नहीं कर पाई और छत पर जाकर नीचे कूद गई. उसकी भी वहीं मौत हो गई.

सारनाथ में हरीश के शव की पहचान पुलिस ने उसके पास मिली आधार कार्ड से की. उसके पिता का नाम रामास्वामी मालवीय है. पुलिस ने हरीश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है. शुरुआती जांच में पता चला है कि नौकरी चली जाने के बाद हरीश डिप्रेशन में रहने लगा था और नशे का आदी भी हो गया था. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

Latest articles

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...