15.8 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यसुकमा: पूर्व नक्सली को उसी के पुराने साथियों ने मार दी चाकू,...

सुकमा: पूर्व नक्सली को उसी के पुराने साथियों ने मार दी चाकू, हाल ही में किया था सरेंडर

Published on

सुकमा,

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 7 जुलाई को नक्सलियों ने अपने एक पुराने साथी की चाकू मारकर हत्या कर दी. इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस ने रविवार को दी. पुलिस द्वारा मिली अधिकारिक जानकारी के अनुसार बारसे मासा नाम का इस नक्सली पर उसके साथियों ने ही प्राणघातक हमला कर दिया था. इस घटना को सुकमा जिले के सानपेनता गांव में अंजाम दिया गया था.

छत्तीसगढ़ का ये इलाका किस्ताराम पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है, पुलिस के बयान के अनुसार इस घटना को अंजाम शनिवार की शाम दिया गया. पुलिस रिर्पोट के मुताबिक बारसे मासा पर हमला धारदार हथियार ये किया गया था. इस हमले में उसकी मौत हो गई. रविवार की सुबह जैसे ही पुलिस को इस बात की जानकारी मिली वैसे ही उसने केस दर्ज कर लिया जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में लग गई और बारसे मासा हुए हमले की जांच कर रही है.

माओवादी संगठन का था सदस्य
बारसे मासा साल 2010 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के साथ जुड़ा था, जिसके बाद वो लगातार इसी संगठन के साथ जुड़ा रहा, लेकिन अभी हाल ही में उसने आंध्र प्रदेश पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद उसे फिर से सुकमा जिले के सानपेनता गांव में रखा गया था.

तीन राज्यों की लगती है सीमा
छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला ऐसी घटनाओं की वजह से चार्चा के केंद्र में रहता है, 7 जुलाई को ही वहां पुलिस ने 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था, उन नक्सलियों के पास भारी मात्रा में गोला बारूद और विस्फोटक सामग्री था. जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया. सुकमा जिला छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में पड़ता है और इसकी पहचान एक आदिवासी बहुल जिले के तौर पर है, छत्तीसगढ़ के दक्षिण में स्थित इस जिले की सीमा ओडिसा, तेंलगाना और आंध्र प्रदेश से लगती है. सुकमा जिला को साल 2012 में दंतेवाड़ा से अलग कर के बनाया गया था.

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...