15.8 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यपानी-पानी मुंबई, हर तरफ सैलाब जैसा नजारा, थम गई देश की आर्थिक...

पानी-पानी मुंबई, हर तरफ सैलाब जैसा नजारा, थम गई देश की आर्थिक नगरी

Published on

मुंबई:

कहते हैं महाराष्ट्र कि राजधानी मुंबई कभी सोती ही नहीं है। यहां दिन हो या रात काम की रफ्तार चलती रहती है, लेकिन इस बार की बारिश ने उन सभी चीजों पर ब्रेक लगा दिया है। आज सुबह से हो रही बरसात के बाद देश की आर्थिक नगरी मानो थम सी गई है। भारी बारिश के कारण लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी गई तो वहीं मध्य रेलवे के मार्गों पर उपनगरीय रेल सेवाएं सोमवार सुबह से ही बाधित रहीं। सोमवार सुबह से ही बाधित रहीं और शहर की सड़कों पर जलजमाव हो गया, वहीं ठाणे में अलग-अलग इलाकों में कई घरों में पानी घुस जाने के बाद 54 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बारिश की वजह से एक पुल के बह जाने की भी खबर है। मुंबई के समंदर में आज दोपहर करीब 2 बजे हाईटाइड की संभावन है। मौसम विभाग की मानें तो आज दिनभर मुंबई में भारी बारिश जारी रहेगी।

मुंबई की रफ्तार पर लगा ब्रेक
मुंबई के लोगों के लिए हालांकि यह हर साल की कहानी है। एक अच्छी बारिश पूरे शहर को जाम कर देती है। इस बार के मॉनसूनी बारिश मे भी यही हाल है। यह सिलसिला आज सुबह से नहीं बल्कि कल से ही जारी है। रविवार के चलते कामगारों और स्कूल-कॉलेज के बच्चों को उतनी परेशानी नहीं आई, लेकिन आज दफ्तर, स्कूल सब खुलते ही आफत आ गई। सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते छात्रों को होने वाली असुविधा से बचने के लिए, मुंबई (BMC क्षेत्र) के सभी BMC, सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों में पहले सत्र के लिए अवकाश घोषित किया गया है। स्थिति की समीक्षा के बाद अगले सत्र के लिए निर्णय की घोषणा की जाएगी।

सीएम शिंदे ने कहा- सभी को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
सीएम शिंदे ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम है और रेलवे लाइनों पर भी आवागमन प्रभावित हुआ है। रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रैक से पानी हटाने का काम जारी है और जल्द ही यातायात बहाल करने की कोशिश की जा रही है। मैंने सभी आपदा राहत दलों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। आप सभी नागरिक सिर्फ जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। मैं मुंबई महानगरपालिका, पुलिस प्रशासन और आपदा राहत सेवाओं से भी आपसी सहयोग की अपील करता हूं।

ट्रेनों पर भी पड़ा बुरा असर
नॉनस्टॉप बारिश से ट्रेनों के आवागमन पर भी असर पड़ा है। सेंट्रल रेलवे ने भारी बारिश की वजह से कई ट्रेनों को कैंसल भी कर दिया है। सेंट्रल रेलवे ने एक्स पर कैंसल की गई ट्रेनों की जानकारी दी है। इसमें 12110 (एमएमआर-सीएसएमटी), 11010 (पुणे-सीएसएमटी), 12124 (पुणे सीएसएमटी डेक्कन क्वीन), 11007 (सीएसएमटी – पुणे डेक्कन), 12127 (सीएसएमटी-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस) शामिल हैं।

विभिन्न स्थानों पर जलभराव के कारण, CSMT-ठाणे के बीच मेन लाइन-डाउन और अप फास्ट लाइन पर ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं। हालांकि, डाउन और अप स्लो लाइनें चल रही हैं। चूनाभट्टी में जलभराव के कारण हार्बर लाइन सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई हैं

दोपहर बाद उठेंगी ऊंची लहरें
मुंबई के समंदर में आज दोपहर करीब 2 बजे हाईटाइड की संभावना है। इस दौरान समंदर में 15 फीट ऊंची यानी करीब 4.4 मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान है। अगर इस दौरान मुंबई में तेज बारिश जारी रही तो शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव और ट्रैफिक की भारी समस्या खड़ी हो सकती है। इंटरनैशनल एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले सबवे को बंद कर दिया गया है। इस सबवे में एक बस पानी में फंस गई है।

कहां कितना नुकसान?
मुंबई के कई इलाकों में रात भर में 300 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि रविवार को ठाणे जिले में 65 मिलीमीटर बारिश हुई। बीएमसी ने बताया कि मुंबई के कुछ इलाकों में रविवार आधी रात एक बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक 300 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। इस अवधि में सबसे अधिक 315 मिलीमीटर बारिश गोवंडी क्षेत्र में और 314 मिमी बारिश पवई क्षेत्र में हुई। ठाणे जिले का शाहपुर तालुका बारिश से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां आसनगांव-माहुरी रोड पर एक पुल बह गया और गुजराती बाग क्षेत्र में बारंगी नदी में बाढ़ आ गई। बाढ़ का पानी इलाके के 70 घरों में घुस गया जिससे कई घरेलू सामान नष्ट हो गए, जबकि 20 दोपहिया तथा चार पहिया वाहन बह गए।

शाहपुर के गोठेघर क्षेत्र के वाफा नर्सरी इलाके में पानी घुस गया, जहां तीन घरों के 38 लोगों को बचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि वाशिंद इलाके में 125 घरों के जलमग्न होने के बाद 12 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। भारी बारिश के कारण आटगांव में रेलवे पटरी के किनारे की मिट्टी भी बह गई। अधिकारियों ने बताया कि शाहपुर में करीब 12 घर आंशिक रूप से ढह गए।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...