15.8 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यहाथरस कांड: पीड़ित परिजन से मिलने पहुंचे राकेश टिकैत बोले -...

हाथरस कांड: पीड़ित परिजन से मिलने पहुंचे राकेश टिकैत बोले – ने ‘देश का राजा जो चाहा रहा है वही महाराज जी कर रहे

Published on

हाथरस

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ कांड में पुलिस ने दो और सेवादारों को गिरफ्तार कर लिया है। अब मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर सहित 9 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं किसान नेता राकेश टिकैत ने भी पीड़ित परिजन से मुलाकात की।

हाथरस मामले में पुलिस ने दो और सेवादारों को पकड़ा। दलवीर पाल और दुर्वेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी ट्रेन पकड़कर भागने की फिराक में थे। पुलिस इस प्रकरण को लेकर दोनों से पूछताछ कर रही है। मधुकर से पूछताछ में दोनों के नाम सामने आए थे।

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत हाथरस सत्संग कांड में मरने वालों के परिवार से मिलने पहुंचे। राकेश टिकैत ने मृतकों के परिवार के लोगों से हादसे की जानकारी जुटाई। उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना।

इस हादसे पर टिकैत ने सरकार को घेरा बोले धार्मिक भावनाएं सरकार के एजेंडे में शामिल है। महाराज जी सरकार का ही तो प्रचार कर रहे थे। देश का राजा जो चाहा रहा है वही महाराज जी कर रहे हैं। हाथरस के सिकंदराराऊ के फुलरई मुगल गढ़ी में हुए सत्संग में 123 लोगों की मौत हो गई।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...