पीलीभीत
यूपी में भारी बारिश की वजह से नदियां में बाढ़ आई हुई है। पूर्वी जिलों के हालात ज्यादा खराब हैं। बारिश की वजह से सड़कें बह गई हैं, नहरें कटने से गांव डूब गए हैं। पीलीभीत में रेलवे ट्रैक पर बनी एक पुलिया तेज पानी से होने वाले कटाव में बह गई है। पुलिया के बह जाने से केवल रेल की पटरियां हवा में लटकी हुई हैं। लोग उस पर चलकर दूसरी तरफ जा रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में शारदा नदी में बाढ़ और बारिश से नई रेल लाइन की पुलिया बह गई है। ट्रेनों का संचालन बंद हो गया।@NavbharatTimes pic.twitter.com/zRuDGyN75c
— NBT Uttar Pradesh (@UPNBT) July 8, 2024
यह कटाव पीलीभीत जंक्शन से मैलानी जंक्शन तक बनाए गए रेलवे ट्रैक पर हुआ है। शाहगंज स्टेशन और संडई हॉल्ट के बीच बहने वाले सकरिया नाले के उफनने से पुलिया पानी में बह गई। इससे रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। रेल ट्रैक पर आए इस खतरे को देखने के बाद रेल प्रशासन ने पीलीभीत होकर लखनऊ जाने वाली ट्रेनों को कैंसल कर दिया है। इसी तरह पीलीभीत से टनकपुर जाने वाली सभी ट्रेनों का संचालन भी बंद किया गया है।
पीलीभीत में शारदा नदी में आई बाढ़ से सड़क टूटी। बाढ़ का पानी कई गांवों के अंदर घुसा। फसलें तबाह हुईं। करीब 20 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट चुका है। @NavbharatTimes pic.twitter.com/WWQMmQAtGd
— NBT Uttar Pradesh (@UPNBT) July 8, 2024
पीलीभीत में शारदा नदी में आई बाढ़ से सड़क मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बाढ़ का पानी कई गांवों के अंदर घुस चुका है। खेत डूब चुके हैं जिनकी वजह से फसलें बुरी तरह से तबाह हुईं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, करीब 20 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट चुका है।
