14.7 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यहेमंत सोरेन की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED, हाईकोर्ट के...

हेमंत सोरेन की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED, हाईकोर्ट के फैसले को बताया गैर कानूनी

Published on

रांची

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। ईडी ने लैंड स्कैम मामले में हेमंत सोरेन को 31 जनवरी 2024 को गिरफ्तार किया गया। करीब पांच महीने जेल में रहने के बाद हेमंत सोरेन को 28 जून को झारखंड हाई कोर्ट ने उन्हें कुछ शर्ताें के साथ नियमित जमानत दे दी थी। फिलहाल सुप्रीम मोर्ट में यह मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया गया है।

हेमंत सोरेन के खिलाफ मजबूत सबूत का दावा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईडी ने तर्क दिया है कि जमीन घोटाले मामले में हाई कोर्ट की ओर से हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर दिया गया फैसला सही नहीं है। इसमें सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप की जरूरत है। जांच एजेंसी का दावा है कि हाई कोर्ट के फैसले में घोटाला मामले के महत्वपूर्ण पहलुओं की अनदेखी की गई है। ईडी का कहना है कि हेमंत सोरेन के खिलाफ मजबूत सबूत है और उनकी जमानत अनुचित है।

सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई संभव
बताया गया है कि ईडी की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई हो सकती है। हेमंत सोरेन के राजनीतिक भविष्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण होगा। इस फैसले से झारखंड के राजनीतिक परिदृश्य पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है।

जमानत आदेश को रद्द कराने का आग्रह
जांच एजेंसी की ओर से सर्वाेच्च न्यायालय को सभी तथ्यों से अवगत कराते हुए हेमंत सोरेन के जमानत आदेश को रद्द कराने का आग्रह करने का फैसला लिया गया है। ईडी की ओर से दावा किया गया है कि रांची के बरियातू स्थित 8.86 एकड़ जमीन पर कब्जा मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ कई साक्ष्य है।

 

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...