14.7 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यराजस्थान कांग्रेस के पूर्व विधायक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, रीट...

राजस्थान कांग्रेस के पूर्व विधायक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, रीट में पास कराने की कराई शिकायत दर्ज

Published on

भरतपुर

भरतपुर जिले की नदबई विधानसभा से पूर्व कांग्रेस विधायक जोगेंद्र अवाना के खिलाफ एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में पीड़ित ने 42 लाख रूपये हड़पने और बेटियों को रीट पास करवा कर शिक्षिका बनाने का झांसा देने का आरोप लगाया गया है। बता दें कि अवाना वर्ष 2018 से 2023 तक कांग्रेस विधायक रहे थे मगर इस विधानसभा चुनाव में वह 15 हजारो मतों से हार गए।

जानिए शिकायतकर्ता ने क्या लगाया आरोप
उच्चैन थाना इलाके के गांव जुगला पट्टी के रहने वाले अतर सिंह गुर्जर ने नदबई थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। पूर्व विधायक जोगेंद्र अवाना और उनकी पत्नी ब्रजेश अवाना और पुत्र हिमांशु अवाना पर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पीड़ित पांच वर्षों तक विधायक के यहां मेहनताने पर काम करता था। अशोक गहलोत और वैभव गहलोत की जनसभाओं में भी विधायक के कहने पर उसने करीब 15 लाख रूपये खर्च किये। इसके अलावा विधायक ने पीड़ित की दोनों बेटियों को रीट पेपर पास करवाकर शिक्षक बनवाने का झांसा देकर 10 लाख रूपये भी हड़प लिए।

पीड़ित का कहना- वैभव गहलोत से करवाई मुलाकात
20 फरवरी 2022 को जनसभा ख़त्म होने के बाद अवाना ने मुझसे और मेरी बेटियों की मुलाकात वैभव गहलोत से कराई थी। बाद में कहा था कि तेरी दोनों बेटियों का काम हो जायेगा। वैभव से मेरी रोजाना मुलाकात होती रहती है। यह रकम करीब 42 लाख रूपये है जिस पर विधायक द्वारा रूपये वापस लौटाने का झांसा जारी रहा। जब पीड़ित ने अवाना से रूपये वापस देने का तकादा किया तो उसने झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर रूपये वापस नहीं देने की धमकी दी । फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...