13.2 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeभेल न्यूज़पुलिस बल सादी वर्दी में रहे, सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था करें— श्रीमती...

पुलिस बल सादी वर्दी में रहे, सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था करें— श्रीमती गौर

Published on

— श्रावण मास में पर्व के अवसर पर गुफा मंदिर में होने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिये निर्देश

भोपाल।

श्रावण मास में पर्व के अवसर पर गुफा मंदिर में होने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्थाओ को लेकर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने अधिकारियों को कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं के संबंध में जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने गुफा मंदिर महंत रामप्रवेश दास जी से पर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा करने के लिये अधिकारियों से कहा। श्रावण मास में सोमवार के दिन लगने वाले मेले में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के लिये भी कहा। असामाजिक तत्वों पर सतत् निगरानी रखने के लिये मेले के अवसर पर पुलिस बल को सादी वर्दी में भी तैनात करें।

श्रावण मास में पर्व के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में पेयजल, विद्युत और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी कार्य पर्व शुरू होने के पूर्व 20 जुलाई तक करना सुनिश्चित करें। पेयजल व्यवस्था के संबंध में कहा गया कि ओवरहेड टेंकों की सफाई और नल एवं पाइप लाइनों की रिपेयरिंग आदि कार्यों को समय पर करना सुनिश्चित करें। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि लालघाटी चौराहे से गुफा मंदिरों तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जहां पर केबल लाइन की जरूरत है, वहां केबल लाइन डलवाएं। प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। मंदिर परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कहा कि मंदिर परिसर में गौ-शाला के गो-डाउन से लगे नाले की दीवार का पुनर्निमाण जल्दी करवाएं। पार्किंग व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। मंदिर परिसर में पुलिस कंट्रोल रूम भी बनाएं। आगामी त्यौहारों में गुरू पूर्णिमा, नाग पंचमी, रक्षा बंधन, भुजरिया और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सहित श्रावण मास के सभी सोमवार को श्रृद्धालुओं का बड़ी संख्या में मंदिर आना होता है, इसको ध्यान में रखकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। बैठक में एसडीएम बैरागढ़, पुलिस निरीक्षक बैरागढ़, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

महालक्ष्मी बाई पार्क इन्द्रपुरी में वृक्षारोपण
भोपाल। इन्द्रपुरी महिला मंडल के तत्वाधान में महालक्ष्मी बाई पार्क इन्द्रपुरी में वृक्षारोपण किया गया। निवासियों ने एक पौधा मॉ के नाम पर लगाया जो हमारे जीवन का आधार है। इनकी सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है। हरे—भरे वृक्ष लगाएं और अपने जीवन की सुरक्षा करने का हमारा ध्येय होना चाहिये। यह हमारी जिम्मेदारी भी है। कार्यक्रम में जीत राजपूत, मनीषा सिंह, ऊषा नायर, मंजू सिंह, अलका पंडित, नीना देशमुख, मिथलेश जैन के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

बीएचईएल में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की...