18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedहाथरस में इस कंपनी को जेल बनाने का मिला ऑर्डर, इतने दिन...

हाथरस में इस कंपनी को जेल बनाने का मिला ऑर्डर, इतने दिन में करना है काम पूरा

Published on

नई दिल्‍ली ,

एक छोटी कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी देखी जा रही है, क्‍योंकि इस कंपनी को जेल बनाने का ऑर्डर मिला है. सरकार ने इंफ्रा सेक्‍टर की इस कंपनी को 310.93 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया है. मंगलवार को इस कंपनी के शेयर 15 फीसदी से ज्‍यादा उछाल के साथ 165.80 रुपये पर बंद हुए. हालांकि इंट्राडे के दौरान इस कंपनी के शेयर 169.65 रुपये के लेवल पर भी पहुंचे थे, जो कि शेयर का 52 वीक हाई है.

कंपनी को मिला जेल बनाने का काम
यह कंपनी आरपीपी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स है. आरपीपी इंफ्रा हाथरस में नई जिला जेल बनाएगी. कंपनी को यह प्रोजेक्‍ट इंजीनियरिंग, प्रेक्‍योरमेंट एंड कंस्‍ट्रक्‍शन (EPC) मॉडल पर मिला है. इस कंपनी को ये काम 18 महीने के अंदर पूरा करना होगा, जिसके लिए बजट 158.82 करोड़ रुपये का है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भी नई जेल बनाने का काम मिला है, जो 152.11 करोड़ रुपये का प्रोजेक्‍ट है.

एक साल में 175% की तेजी
आरपीपी इंफ्रा प्रोजेक्‍ट्स के शेयरों में पिछले एक साल में 175 फीसदी की तेजी आई है. कंपनी के शेयर 10 जुलाई 2023 को 60 रुपये के आसपास कारोबार कर रहे थे, जो अब 165.80 रुपये पर पहुंच चुके हैं. पिछले एक महीने में करीब 40 फीसदी की तेजी आई है. हालांकि 6 महीने में इस शेयर में सिर्फ 28 प्रतिशत की तेजी आई है. इस स्मॉलकैप सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी का टोटल मार्केट कैप 629 करोड़ रुपये है.

दो साल पहले ये था शेयर का भाव
बता दें, इस कंपनी का शेयर जुलाई 2022 में सिर्फ 35 रुपये का था, जो अब बढ़कर 166 रुपये पर आ चुका है. इस अवधि के बीच में इस स्‍टॉक ने 300 फीसदी से ज्‍यादा का रिटर्न दिया है. इस कंपनी के एक साल का निचला स्‍तर 56.60 रुपये प्रति शेयर है.

क्या करती है कंपनी?
RPP Infra Projects, इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट का काम करती है. कंपनी का फोकस हाईवेज, रोड और ब्रिज जैसे प्रोजेक्ट्स पर है. कंपनी सिविल कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए इंजीनियरिंग, प्रेक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) सर्विसेज भी प्रोवाइड कराती है.

 

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...