7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य'Hi, मुझे 2 लाख की जरूरत...', ड्रीमगर्ल मूवी की तरह निकाली लड़की...

‘Hi, मुझे 2 लाख की जरूरत…’, ड्रीमगर्ल मूवी की तरह निकाली लड़की की आवाज, खुला 1.40 करोड़ की ठगी का राज

Published on

बिलासपुर,

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ड्रीमगर्ल की चाहत में ठगी का शिकार हो गया. आरोपियों ने उससे 1 करोड़ 40 लाख रुपये की ठगी की. मिमिक्री आर्टिस्ट ने लड़की की आवाज में उससे बात की और शादी करने की बात कहकर फंसा लिया. इसके बाद फीमेल वॉइस में ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने लगे. शिकायत मिलने के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पीड़ित सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोहित जैन ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वो मध्य प्रदेश के मैहर का रहने वाला है. वो शादी के लिए लिए लड़की ढूंढ रहा था. इस दौरान उसकी मुलाकात नितिन जैन नाम के युवक से हुई. दोनों में बातचीत शुरू हुई और दोस्ती हो गई. नितिन को पता चला कि रोहित जैन शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहा है. बस इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने रोहित से संपर्क कर उसे शादी के लिए अच्छी लड़की से मिलवाने की बात कही. नितिन ने रोहित को कुछ लड़कियों के फोटो भेजे. जिसमें रोहित ने एकता जैन नाम की लड़की को शादी के लिए पसंद किया.

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 1 करोड़ 40 लाख रुपये की ठगी की
इसके बाद नितिन जैन लड़की की आवाज निकालकर रोहित से एकता बनकर बात करने लगा. फोन पर दोनों के बीच घंटों बातें होने लगी. आरोपी ने लड़की की आवाज में कुछ दिन बात की और शादी के लिए राजी होकर ठगी करना शुरू कर दिया. आरोपी ने एकता के बीमार होने व अन्य आवश्यकता होने का झांसा देकर रोहित से करीब 30 लाख रुपये अलग-अलग बैंक अकाउंट में जमा कराए.

इसके बाद आरोपी ने एक नया सिम कार्ड खरीदकर कथित एकता जैन का भाई अंशुल जैन बनकर नए आवाज में रोहित से संपर्क किया. उसने अपनी बहन से विवाह की पारिवारिक सहमति दी. बातचीत दौरान प्रार्थी को शेयर मार्केट में हानि होने, प्रॉपर्टी टैक्स पटाने, फैमली डिस्प्युट होने का हवाला देकर प्रार्थी से करीब 30 लाख रुपये अलग-अलग बैंक अकाउंट में जमा करा लिया. ऐसा करते करते सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोहित से 1 करोड़ 40 लाख रुपये की ठगी कर ली. रोहित को जब ठगी का ऐहसास हुआ तो उसने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
फिल्म ड्रीम गर्ल के तर्ज पर ठगी करने वाले शातिर अपराधी ने पुलिस को बताया कि वो स्कूल के समय से ही शानदार मिमिक्री आर्टिस्ट था. स्कूल में अपने इस हुनर की वजह से उसे काफी पसंद किया जाता था और कई कार्यक्रमों में मिमिक्री कर लोगों की तारीफ है बटोरा करता था. तब उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि वो भविष्य में कभी वह अपने इस मिमिक्री आर्टिस्ट होने का फायदा ठगी की वारदात को लेकर उठाएगा. पुलिस ने घटना में उपयोग 2 एंड्रॉयड फोन, 2 की-पैड फोन, 11 सिम कार्ड पुलिस ने जब्त किया. वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...