7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यप्रशांत किशोर का सियासी सिक्सर, पार्टी की लॉन्चिंग डेट तय, 75 सीटों...

प्रशांत किशोर का सियासी सिक्सर, पार्टी की लॉन्चिंग डेट तय, 75 सीटों पर मुस्लिमों को टिकट, दलितों को लेकर जानिए प्लान

Published on

पटना

बिहार की राजनीति में पूरी प्लानिंग के साथ एंट्री को प्रशांत किशोर तैयार हैं। पीके ने पूरे बिहार को समझने के लिए पदयात्रा की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने अब अपनी पार्टी के ऐलान करने की बात कही है। प्रशांत किशोर आने वाले दिनों में अपनी पार्टी की विधिवत घोषणा करेंगे। उसके साथ ही बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। प्रशांत किशोर ने अपनी राजनीतिक पार्टी के लॉन्चिंग की तारीख का ऐलान कर दिया है। पीके महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलने में विश्वास रखते हैं। पीके उनकी तस्वीर अपने पदयात्रा के सभी पोस्टर में ठीक पीछे रखते हैं। अब पीके महात्मा गांधी की जयंती यानी 2 अक्टूबर को अपनी राजनीतिक पार्टी की लॉन्चिंग करेंगे।

विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी
इससे पूर्व पीके कह चुके हैं कि वे बिहार विधानसभा की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। उन्होंने संगठन का विस्तार काफी सोच-समझकर किया है। पीके के एक्स अकाउंट पर बिहार के सभी जिलों में प्रखंड स्तर तक कार्यकर्ताओं को पद आवंटित कर दिया गया है। उसके अलावा पीके ने कहा है कि वे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रशांत किशोर का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वे 21 नेताओं की एक कमेटी का गठन करेंगे, जो पार्टी से जुड़े सभी मामलों को देखेगी।

पार्टी की घोषणा जल्द
ध्यान रहे कि आज से दो साल पहले प्रशांत किशोर ने अक्टूबर की 2 तारीख यानी गांधी जयंती के मौके पर ही जन सुराज यात्रा की शुरुआत की थी। वे पिछले दो साल में बिहार के विभिन्न जिलों में 5 हजार किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा कर चुके हैं। प्रशांत किशोर हमेशा बेरोजगारी, पलायन और नौकरी के मुद्दे पर लोगों को समझाते हैं। प्रशांत किशोर लोगों को उनके वोटों की अहमियत बताते हैं। प्रशांत किशोर लोगों से अपने बच्चों का भविष्य संवारने की अपील करते हैं। वे जाति और धर्म के अलावा बाकी सामाजिक कुचक्र से आगे बढ़कर खुद के भविष्य के लिए नेता चुनने की अपील करते रहे हैं।

75 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार
प्रशांत किशोर ने साफ कहा है कि वे बिहार विधानसभा के आगामी चुनाव में महागठबंधन और एनडीए के खिलाफ खुद के बल बुते पर मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा है कि वे 75 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देंगे। प्रशांत किशोर ने अपनी सभा में ये भी कहा है कि बिहार के मुस्लिम हमेशा डर कर वोट करते रहे हैं। इसके अलावा उनका कोई अपना नेता नहीं है। पीके के मुताबिक वे दलितों पर भी बड़ा दांव लगाने जा रहे हैं। प्रशांत किशोर के मुताबिक बिहार में दलितों की कुल हिस्सेदारी 37 फीसदी है। इसलिए बड़ी संख्या में दलित को चुनाव मैदान में उतारने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

243 सीटों पर उम्मीदवार
ध्यान रहे कि पीके की सियासी यात्रा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ शुरू हुई। उन्होंने जेडीयू में प्रशांत किशोर को बड़ा पद दिया। बाद में किसी बयान और अनबन की वजह से पीके जेडीयू से अलग हो गए। हाल के दिनों में प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार और एनडीए के खिलाफ कड़ा बयान दिया है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि आगामी चुनाव में जनता नीतीश और लालू यादव के 32 साल के शासन को उखाड़ देगी। पीके ने ये भी कहा है कि जैसे ही बिहार और दिल्ली के नेताओं को जन सुराज की हकीकत के बारे में पता चलेगा। उनके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। प्रशांत किशोर कुल मिलाकर जेडीयू, बीजेपी और आरजेडी के वोटों में सेंधमारी का प्लान कर चुके हैं। हालांकि, आरजेडी उनको लगातार बीजेपी की बी टीम करार दे रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...