12.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलक्रिकेट के साथ स्टाइल में भी थाला ने मारी बाजी, अंबानी के...

क्रिकेट के साथ स्टाइल में भी थाला ने मारी बाजी, अंबानी के इवेंट में एंट्री करते ही सबको किया क्लीन बोल्ड

Published on

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले विशेष पूजा भी कराई जा रही हैं। जहां गृह शांति के बाद अब शिव शक्ति पूजा रखी गई। इसमें परिवार के सदस्यों के साथ ही मेहमान भी शामिल हुए। बॉलीवुड सेलिब्रिटी के अलावा क्रिकेट की दुनिया के सितारे भी चमक रहे हैं, सबसे पहला लुक कैप्टन कूल रहे महेंद्र सिंह धोनी का सामने आया है।

धोनी ने मिसेज माही के साथ खूबसूरत अंदाज में एंट्री मारी। हर बार कि तरह थाला का लुक सिंपल होने पर भी तरीफें बटोर कर ले गया है। जबकि स्टाइल और फैशन सेंस में बी-टाउन हसीनाओं को मात देने वाली साक्षी का भी एलिगेंट लुक खास रहा। दोनों को साथ में पोज देता देख हर किसी नजर उन पर ही अटक गईं।

क्रिकेट की दुनिया की खूबसूरत जोड़ी
भारत में शायद ही कोई ऐसा शख्स हो जो थाला को पसंद नहीं करता हो। इतना ही नहीं धोनी के साथ साक्षी की जोड़ी भी फैंस को खूब पसंद आती है। अंबानी और मर्चेंट परिवार की स्पेशल पूजा में थाला ऑल लुक में नजर आए तो साक्षी इस बार अनारकली सूट में खूबसूरत लगीं। दोनों का लुक इवेंट के हिसाब से एक दम परफेक्ट रहा।

थाला का ऑल ब्लैक लुक
संगीत में कलरफुल अंदाज में नजर आए थाला इस बार ऑल ब्लैक लुक में दिखे। उन्होंने काला कलर का साटिन का कुर्ता पहना है, जो स्टैंड कॉलर और फुल स्लीव्स में डिजाइन किया गया है। इस पर ब्लैक धागों से कढ़ाई कर फ्लावर भी बनाए गए हैं। कुर्ते के साथ धोनी ने मैचिंग कलर का पेंट और लेदर शूज पहने हैं। चेहरे पर क्यूट सी स्माइल में थाला डैशिंग और हैंडसम लग रहे हैं।

साक्षी का अनारकली सूट
धोनी संग अनंत राधिका के लिए रखी पूजा में शामिल होने के लिए साक्षी ने लाइट पर्पल कलर का फ्लोर लेंथ अनारकली सूट पहना है। अनारकली के पूरे घेर पर कांच वर्क और गोल्डन कढ़ाई की गई है, जबकि प्लंजिंग नेकलाइन और 3/4 स्लीव्स वाली चोली को गोल्डन और क्रिस्टल एंबॉयडरी से सजाया गया है। सूट की हेमलाइन पर कपड़े से छोटी-छोटी बहुत सारी प्लीट्स बनाई गई हैं।

दुपट्टे से लुक बना एलिगेंट
साक्षी सिंह ने अनारकली सूट के साथ मैचिंग दुपट्टा स्टाइल किया है। ऑर्गेंजा फेब्रिक से बनी चुनरी की बॉर्ड को गोल्डन और कांच वर्क से खूबसूरत बनाया गया है। इतना ही नहीं हर कोने पर बड़े से कांच के साथ लटकन भी लगी हुई हैं। इसे साक्षी ने अपने दोनों हाथ पर बैक साइ़ड से कवर करके स्टाइल किया है।

जूलरी दिखी जबरदस्त
साक्षी के आउटफिट के साथ ही उनकी मिनिमल जूलरी भी जबरदस्त रही। उन्होंने बड़े-बड़े गोल्डन ड्रॉप ईयररिंग के साथ सिर्फ एक्सपेंसिव वॉच पेयर की थी। इसके अलावा सिल्वर प्लेटफॉर्म हील्स से लुक को कंप्लीट किया। वहीं काजल, लाइनर, ब्राउन शेड लिप्सटिक से ग्लैम भी जोड़ा। साइट पार्टिशन में बालों को खुला रखकर एलिगेंट लगीं।

Latest articles

एम्स भोपाल में अब होगा फेफड़ों का प्रत्यारोपण, 28 मार्च को मुंबई के विशेषज्ञ देंगे ट्रेनिंग

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अब चिकित्सा के क्षेत्र...

भीषण सड़क हादसा: निर्माणाधीन ब्रिज के पिलर से टकराई तेज रफ्तार कार, ट्रैवल कारोबारी की मौत

भोपाल भोपाल-इंदौर हाईवे पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय ट्रैवल कारोबारी...

भेल बरखेड़ा में सुंदरकांड और विशाल भंडारे का आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

भोपाल राजधानी के भेल बरखेड़ा स्थित प्राचीन जिन्द बाबा डूण्डा महुआ स्थान पर नवरात्रि के...

बीएचईएल में अब सपरिवार होगा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान

भोपाल भेल भोपाल के सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए अब विदाई का क्षण और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...