— विद्युत, आवास व शहरी मामलों के कार्यों पर हुई चर्चा
रायपुर।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर इन दिनों रायपुर दौरे पर हैं। वे बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में शमिल हुए और इसके पूर्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में शामिल हुए। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहे। महानदी मंत्रालय भवन में आयोजित बैठक में ऊर्जा विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। महानदी भवन में आयोजित बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरूण साव और मुख्य सचिव अमिताभ जैन सहित केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
