10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयछात्रों पर नई परीक्षा का बोझ न डाला जाए... केंद्र सरकार ने...

छात्रों पर नई परीक्षा का बोझ न डाला जाए… केंद्र सरकार ने SC में दाखिल किया हलफनामा

Published on

नई दिल्ली,

केंद्र सरकार ने नीट पेपर लीक को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है. केंद्र ने हलफनामे में कहा कि भारत सरकार उन छात्रों की चिंताओं को दूर करने के लिए बाध्य है जिन्होंने नीट परीक्षा 2024 दी है. सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर गुरुवार 11 जुलाई को सुनवाई होनी है.

हलफनामे में कहा गया, सरकार समाधान खोजने के लिए चौतरफा प्रयास कर रही है, साथ ही यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी दोषी उम्मीदवार को कोई लाभ न मिले. यह भी सुनिश्चित किया जाए कि 23 लाख छात्रों पर सिर्फ आशंकाओं के चलते एक नई परीक्षा का बोझ न डाला जाए.

‘छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध’
केंद्र ने हलफनामे में कहा कि सरकार सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए एक मजबूत परीक्षा प्रक्रिया बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. सरकार परीक्षाओं की शुचिता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.सार्वजनिक परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए, संसद ने सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 लागू किया है.

सीबीआई ने दो और लोगों को किया गिरफ्तार
बता दें कि NEET UG पेपर लीक और गडबड़ी मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने बिहार से दो और गिरफ्तारियां की हैं. नीट कैंडिडेट सनी कुमार और एक अन्य नीट कैंडिडेट के पिता को पटना से गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि रंजीत ने अपने नीट परीक्षा के लिए अपने बेटे की सेटिंग कराई थी. नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में सीबीआई पटना, गोधरा और हजारीबाग से कई आरोपियों को हिरासत में लेकर पेपर लीक की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है.

संजीव मुखिया की तलाश कर रही CBI
सीबीआई, सनी कुमार और नीट कैंडिडेट के पिता से पूछताछ करेगी. वहीं, दूसरी तरफ पटना के संजीव मुखिया को पेपर लीक गिरोह का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. सीबीआई संजीव मुखिया की तलाश कर रही है.

हाल ही में CBI को झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार किए गए अमन सिंह की रिमांड मिली है. आरोपी अमन सिंह के अलावा CBI चिंटू, ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज और जमालुद्दीन से पूछताछ कर रही है, क्योंकि पेपर लीक मामले में ऐसे कई सवाल हैं, जिनका जवाब CBI को नहीं मिला है.

कोर्ट में जांच रिपोर्ट सब्मिट करेगी सीबीआई
बीते मंगलवार को नीट पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में सीबीआई जांच रिपोर्ट की बात की गई थी. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि अगली सुनवाई में सीबीआई को अपनी जांच रिपोर्ट कोर्ट में सब्मिट करनी होगी. ऐसे में सीबीआई ने अभी तक की गिरफ्तारियों से जितने भी सबूत जुटाए हैं उनके बारे में कोर्ट को सूचित करना होगा.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...