मुंबई शहर इस समय भारी बारिश का सामना कर रहा है। ऐसे में आए दिन सोशल मीडिया पर कभी पानी में डूब चुकी रेल की पटरियों पर ट्रेन का चलने का, तो कभी पानी से लबालब सड़कों के वीडियो सामने आ रहे हैं। पर इस बार रेलवे ट्रैक पर जो नजर आया, वो आपके दिल को काफी ठंडक पहुंचा सकता है! दरअसल ताजा वायरल वीडियो में, जिसे मुंबई के नालासोपारा का बताया जा रहा है। उसमें रेलवे ट्रैक पर भरे पानी में मछलियों को तैरती देखी गईं। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा हैं।
रेलवे ट्रैक पर तैरती दिखीं मछलियांवीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच दो मछलियां तैरती नजर आ रही हैं। भारी बारिश के बीच का ये नजारा मुंबईकर को काफी आनंदित कर रहा है। कई लोग तो इस वीडियो को देखकर काफी अचंभित महसूस भी कर रहे हैं कि आखिर रेलवे ट्रैक पर मछली कहां से आ गईं? वायरल हो रही इस Reel पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।’
Indian Railways ❌ Indian Waterways ✅
Heavy Rainfall Effect in Mumbai, Marine species on a tour to unexplored location 😂 #IndianRailways pic.twitter.com/q0yaqup0ZQ— Trains of India (@trainwalebhaiya) July 9, 2024
रेल वाहिनी नहीं जलवाहिनी कहिए
पोस्ट का कमेंट बॉक्स लोगों की प्रतिक्रिया से भरा हुआ है। एक यूजर ने लिखा- दोस्तो चिल करो, मछलियों को मायके जाना है, इसलिए रेलवे स्टेशन आई हुई है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ये जलपरी नहीं रेलपरी है। तीसरे यूजर ने लिखा कि ये रेलवाहिनी नहीं जलवाहिनी हैं। अब तक इस वीडियो को 7 लाख से अधिक व्यूज और 9 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है और लगातार इस संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है।
