9.8 C
London
Saturday, April 11, 2026
Homeराष्ट्रीयममता दीदी भी बनीं अंबानी की मेहमान, अनंत-राधिका की शादी में शामिल...

ममता दीदी भी बनीं अंबानी की मेहमान, अनंत-राधिका की शादी में शामिल होकर यूं पेश की सादगी की मिसाल

Published on

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्में पिछले कई दिनों से चल रही हैं। यही नहीं प्री-वेडिंग फंक्शन तो मार्च से ही शुरू हो गए थे। ऐसे में ये शादी काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। वहीं, अब जब शादी में एक ही दिन बचा है तो अंबानी परिवार के मेहमानों को मुंबई में आने का सिलसिला जारी हो गया।

जहां पहले प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ शादी में शामिल होने के लिए भारत लौटीं, तो अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मुंबई आ गई हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां इस शाही शादी में वह सादगी की मिसाल बन गईं। अब भला वो कैसे? तो, आइए बताते हैं।

​सफेद साड़ी पहन मुंबई पहुंचीं ममता दीदी
ममता दीदी वैसे शादियों में शामिल होना ज्यादा पसंद नहीं करती हैं, लेकिन उनका कहना है कि नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने उनसे काफी अनुरोध किया। ऐसे में वह नए जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए मुंबई आई हैं।यही नहीं ममता दीदी के फैशन से भी सब वाकिफ हैं कि वह कॉटन की सफेद साड़ी और पैरों में हवाई चप्पल पहने ही नजर आती हैं। ऐसे में यहां भी उनका एकदम सिंपल लुक ही देखने को मिला।

​दिखा सादगी भरा रूप
एक ओर जहां अंबानी अपने हर फंक्शन में हीरे, सोने और क्रिस्टल की कढ़ाई वाले महंगे-महंगे कपड़े पहने नजर आ रहे हैं, तो उनके मेहमान भी खूब सज-धजकर पहुंच रहे हैं। लेकिन, ममता दीदी एकरंगी बॉर्डर वाली सफेद साड़ी पहनकर आईं। जिसे पल्लू पर नीले रंग का बॉर्डर था और पूरा साड़ी पर नीली किनारी थी। ऐसे में इस अपना सादगी भरा रूप दिखाकर सीएम सादगी की मिसाल पेश कर गईं।

नहीं पहना कोई महंगा हार या कंगन
इतना ही नहीं उन्होंने इसके साथ कोई खास गहने या ऐसा कुछ भी नहीं पहना था। वह सोने के चेन, कानों में छोटे-छोटे बूंदे और अंगूठी पहने दिखीं। हां, उन्होंने एक स्मार्ट वॉच भी पहनी थी, पर इसके अलावा सिर से लेकर पांव तक बस उनका हमेशा वाला सादा-सा अवतार देखने को मिला।

खास बुनकर तैयार करता है सीएम की साड़ी
बता दें कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख चाहे रैली हो या कोई बड़ा इवेंट, उनका ये रूप कभी नहीं बदलता। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी ये साड़ियां बंगाल के धनियाखाली इलाके में बनती है। जिनकी खासियत है कि ये गर्मी में भी हल्की और आरामदायक रहती हैं। ऐसे में इन साड़ियों को ‘ममता साड़ी’ के नाम से भी पहचान मिली है। एक खास बात ये भी है कि वह अपनी साड़ी को खास बुनकर से बुनवाती है और डिजाइन भी खुद बताती हैं।

Latest articles

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...

More like this

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...