10.1 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedअनंत अंबानी की शादी में नहीं आएंगे अक्षय कुमार, हुआ कोरोना, 2...

अनंत अंबानी की शादी में नहीं आएंगे अक्षय कुमार, हुआ कोरोना, 2 दिन से थे बीमार

Published on

अक्षय कुमार को लेकर हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. अक्षय कोविड19 पॉजिटिव पाए गए हैं. कोरोना होने की वजह से वो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. आज ही अक्षय की फिल्म सरफिरा थिएटर्स में रिलीज हुई है.

अक्षय को हुआ कोरोना
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक- अक्षय कुमार पिछले दो दिन से ठीक महसूस नहीं कर रहे थे. वो लगातार सरफिरा के प्रमोशन में बिजी चल रहे थे. तबीयत ठीक ना होने पर उन्होंने टेस्ट कराया और कोरोना पॉजिटिव पाए गए. कोविड होने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. वो डॉक्टर्स द्वारा बताई गई सारी बातों का ध्यान रख रहे हैं और सावधानी बरत रहे हैं.

अक्षय को लेकर आई खबर ने फैन्स को परेशान कर दिया है. 12 जुलाई को अक्षय अंबानी परिवार के जश्न में शामिल होने वाले थे. लेकिन कोविड होने के बाद अब वो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी शामिल नहीं होंगे. इससे पहले अक्षय, अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग सेरेमनी का हिस्सा बनने जामनगर गए थे. प्री-वेडिंग में उन्होंने सुबह तीन बजे तक डांस भी किया था. अक्षय के पहुंचने से अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में चार चांद लग गए. वहीं अब हर कोई उन्हें अनंत-राधिका की शादी में मिस करने वाला है.

थिएटर में रिलीज हुई फिल्म
बड़ी बात ये है कि आज भी अक्षय की फिल्म सरफिरा रिलीज हुई है. सरफिरा एक बायोपिक है, जो जीआर गोपीनाथ के जीवन की घटनाओं को दिखाती है. पहले दिन फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिसपॉन्स मिल रहा है. अक्षय फिल्म रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे. फिल्म का निर्देशन सुधा कोंगरा ने किया है. फिल्म में अक्षय के अलावा राधिका मर्चेंट भी लीड रोल में हैं. सीमा बिस्‍वास, परेश रावल और जय उपाध्‍याय ने भी सरफिरा में अहम रोल अदा किया है.

अक्षय को लेकर आई खबर ने उनके चाहने वालों को परेशान कर दिया है. हर कोई उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है. उम्मीद है कि बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार जल्द ही कोविड से ठीक होकर फैन्स को गुड न्यूज सुनाएंगे. हालांकि, अब तक अक्षय ने इस बारे में ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है.

 

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...