19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedक्या किसानों को अब 8000 रुपये मिलेंगे? मोदी सरकार की बड़ी तैयारी,...

क्या किसानों को अब 8000 रुपये मिलेंगे? मोदी सरकार की बड़ी तैयारी, किसान सम्मान निधि को बजट में हो सकता है ऐलान

Published on

नई दिल्‍ली ,

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी 3.0 कार्यकाल का पहला बजट 23 जुलाई 2024 को पेश करने वाली हैं. इस बीच, एक खबर आई है कि बजट में किसानों को बड़ा तोहफा मिल सकता है. सरकारी सूत्रों ने बताया है कि केंद्र PM Kisan Samman Nidhi के लिए बजटीय आवंटन को 30 प्रतिशत बढ़ाकर लगभग 80,000 करोड़ रुपये कर सकता है.

सरकार ने अंतरिम बजट में पीएम किसान सम्मान निधि के लिए आवंटन 60,000 करोड़ रुपये तय किया था, जिसमें हर किसान को सालाना 6,000 रुपये का भत्ता था. जून के अंतिम सप्ताह में आयोजित बजट पूर्व परामर्श बैठकों के दौरान कृषि प्रतिनिधियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मांग की थी, जिसके बाद यह राशि बढ़कर 8,000 रुपये प्रति किसान हो सकती है.

8000 रुपये प्रति किस्‍त देने की मांग
सूत्रों ने बताया कि पूर्ण बजट में युवाओं, महिलाओं, ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों पर ध्यान केंद्रित करना जारी रहेगा. बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, किसान यूनियन के बद्री नारायण चौधरी ने कहा कि हमने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से पीएम किसान के तहत आवंटन को 6,000 रुपये से बढ़ाकर 8,000 रुपये करने का अनुरोध किया है. अभी ये राशि तीन किस्‍त में जारी की जाती है.

टैक्‍स से इतना पैसा जमा करने का अनुमान
अंतरिम बजट 1 फरवरी, 2024 को पेश किया गया था, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थव्यवस्था में इनकम और एक्‍सपेंडेचर के कारण वित्त वर्ष 25 के लिए हाई डायरेक्‍ट और इनडायरेक्‍ट टैक्‍सेस का अनुमान लगाया था. केंद्र ने वित्त वर्ष 2025 में डायरेक्‍ट टैक्‍सेस से 21.99 लाख करोड़ रुपये और इनडायरेक्‍ट टैक्‍सेस से 16.31 लाख करोड़ रुपये एकत्र करने की योजना बनाई है, यह संख्या और बढ़ सकती है.

आरबीआई ने दिया इतना पैसा
बात दें सरकार को भारतीय रिजर्व बैंक से वित्त वर्ष 25 के लिए 2.1 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड लाभांश भुगतान भी मिला है. यह राशि सरकार के बजट अनुमान और विश्लेषकों की 1.02 लाख करोड़ रुपये की उम्मीदों से अधिक थी और वित्त वर्ष 23 में 87,416 करोड़ रुपये के डिविडेंड भुगतान से 141% अधिक थी.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...