12.9 C
London
Sunday, April 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनाइजीरिया में बड़ा हादसा, क्लास के दौरान स्कूल की बिल्डिंग गिरने से...

नाइजीरिया में बड़ा हादसा, क्लास के दौरान स्कूल की बिल्डिंग गिरने से 22 छात्रों की मौत; 100 से अधिक घायल

Published on

अबुजा

उत्तर-मध्य नाइजीरिया में शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर एक दो मंजिला स्कूल गिर गया। ये हादसा उस समय हुआ, जब कक्षाएं संचालित हो रही थीं। इस हादसे में 22 छात्रों की मौत हो गई, जबकि मलबे में 100 से अधिक छात्रों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मलबे में फंसे छात्रों की तलाश की जा रही है। मौके पर राहत और बचाव दलों को तैनात कर दिया गया है।

क्लास चलने के दौरान गिरी इमारत
दरअसल, पठारी राज्य के बुसा बुजी समुदाय में सेंट्स एकेडमी कॉलेज में छात्र पढ़ाई के लिए पहुंचे। यहां कक्षाएं शुरू होने के थोड़ी ही देर बात स्कूल की इमारत गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल होने वालों में कई बच्चे 15 वर्ष या उससे कम उम्र के थे। पुलिस प्रवक्ता अल्फ्रेड अलाबो ने कहा कि कुल 154 छात्र फंसे हुए थे, लेकिन उनमें से 132 को बचा लिया गया है। छात्रों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है। हादसे में 22 छात्र मारे गए हैं।

बचाव कर्मी मौके पर तैनात
वहीं नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि दुर्घटना के तुरंत बाद बचाव और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ सुरक्षा बलों को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया था। पठार राज्य के सूचना आयुक्त मूसा अशोम्स ने एक बयान में कहा, त्वरित चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने अस्पतालों को बिना दस्तावेज या भुगतान के उपचार को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार ने इस त्रासदी के लिए स्कूल की कमजोर संरचना और नदी के किनारे स्थित स्थान को जिम्मेदार ठहराया।

घटनास्थल पर मची चींख-पुकार
हादसे के बाद दर्जनों ग्रामीण स्कूल के पास इकट्ठा हो गए। यहा मौजूद लोगों में चींख-पुकार मची हुई थी, वहीं कुछ मदद मांगते दिखे। इसके अलावा बचाव कर्मी वहीं मलबे के अंदर से छात्रों को बाहर निकालने के प्रयास में जुटे हुए हैं। बता दें कि अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश नाइजीरिया में इमारतों का गिरना आम बात हो गई है। पिछले दो वर्षों में ऐसी एक दर्जन से अधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं। अधिकारी अक्सर ऐसी आपदाओं के लिए भवन सुरक्षा नियमों को लागू करने में विफलता और खराब रखरखाव को जिम्मेदार ठहराते हैं। (इनपुट- भाषा)

Latest articles

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...