10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यUP : कासगंज में 150 शिक्षकों ने सामूहिक रूप से दिया इस्तीफा,...

UP : कासगंज में 150 शिक्षकों ने सामूहिक रूप से दिया इस्तीफा, डिजिटल अटेंडेंस का विरोध जारी

Published on

कासगंज:

यूपी के कासगंज में शिक्षकों की तरफ से लगातार डिजिटल हाजिरी विरोध किया जा रहा है। इससे नाराज 150 शंकुल शिक्षको ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने अधिकारियो को चेतावनी दी है कि अफसर तानाशाही न दिखाए, ऐसा ही चलता रहा तो हम अधिकारियों का घेराव करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए थे कि सभी शिक्षक डिजिटल हाजिरी लगाएं। इसके बाद पूरे यूपी में शिक्षक सरकार के आदेश का विरोध करनेलगे।इसके बाद अधिकारी शिक्षकों को समझाने लगे थे कि डिजिटल हाजिरी लगाओ।

कासगंज जनपद में शिक्षकों ने आज अपने स्कूलों में बाजू पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट किया। आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र ने स्कूल में जाकर शिक्षकों को धमकाया डिजिटल हाजिरी लगाएं, इसका शिक्षक ने विरोध किया। उसके बाद शिक्षक ने शिक्षक संघ को एक पत्र लिखा कि अधिकारी धमका रहे हैं और जबरदस्त डिजिटल हाजिरी लगवा रहे हैं।

दूसरे दिन यानी कि आज खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र स्कूल में पहुंचे और शिक्षक को धमकाने लगे। किसी एक शिक्षक ने वीडियो बनाने चाहा वैसे ही खंड शिक्षा अधिकारी स्कूल से भाग निकले। इसके बाद कासगंज का शिक्षक संघ के विरोध में आ गया। शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि कल व्हाट्सएप ग्रुप पर एक पत्र वायरल हो रहा था।

शिक्षक सुरजीत सिंह ने पत्र में लिखा कि कासगंज के खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह स्कूल में आकर तानाशाह तरीके से डिजिटल हाजिरी लगवा रहे हैं जो कि गलत है। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा ही अधिकारी का रवैया रहा तो हम अधिकारियों का घेराव करेंगे। अधिकारियों के तानाशाही रवैया से अब तकलगभग 150 शिक्षकों ने संकूल सामूहिक इस्तीफा दे दिया है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...