12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलशुभमन की कप्तानी में युवा टीम ने लहराया तिरंगा, जिम्बाब्वे को सीरीज...

शुभमन की कप्तानी में युवा टीम ने लहराया तिरंगा, जिम्बाब्वे को सीरीज में 4-1 से रौंदा

Published on

हरारे

संजू सैमसन के दमदार फिफ्टी के बाद गेंदबाजों के कमाल से भारत ने पांच टी20 मैचों की सीरीज अंतिम मुकाबले में जिम्बाब्वे को 42 रन से धो डाला। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 4-1 से अपने नाम किया। मैच में टीम इंडिया को टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी का न्योता मिला था। टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी, लेकिन संजू सैमसन की बेहतरीन खेल से टीम इंडिया निर्धारित 20 ओवर के खेल में 167 रन तक पहुंचने में सफल रही। इसके बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे को सिर्फ 125 रन के स्कोर पर रोक दिया।

भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी में संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 45 गेंद में 58 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में संजू ने 4 छक्के और 1 चौका भी लगाया। संजू के अलावा भारतीय बल्लेबाजी में टीम इंडिया के लिए शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ 12 गेंद में 26 रन कूट दिए। वहीं रियान पराग ने 24 गेंद में 22 रनों का योगदान दिया, जबकि अभिषेक शर्मा ने 14 रन, शुभमन गिल ने 13 रन और यशस्वी जायसवाल 12 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा रिंकू सिंह 11 रन बनाकर नाबाद रहे।

बॉलिंग में भी टीम इंडिया ने बरपाया कहर
जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मुकाबले में 168 रनों के लक्ष्य का बचाव करने उतरी टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा मुकेश कुमार ने 4 विकेट अपने नाम किए। मुकेश अपनी धारदार गेंदबाजी में से शुरुआत में विकेट निकालने के साथ-साथ जिम्बाब्वे के टेलएंडर को भी समेटने का काम किया। इसके अलावा शिवम दुबे को भी 2 विकेट मिला। दुबे ने बैटिंग में भी अपना जबरदस्त कमाल दिखाया। वहीं वॉशिंगटन सुंदर, तुषार देशपांडे और अभिषेक शर्मा के खाते में एक-एक विकेट आया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान जिम्बाब्वे की शुरुआत भारत के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में कुछ खास नहीं रही थी। जिम्बाब्वे ने सिर्फ 1 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। 15 रन के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते टीम को दूसरा झटका लग गया। हालांकि, इसके बाद जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने जरूर पारी संभालने की कोशिश की लेकिन, पूरी टीम 125 रन तक पहुंचकर ढेर हो गई।

जिम्बाब्वे की बैटिंग रही पूरी तरह से फ्लॉप
सीरीज के पहले मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करने वाली जिम्बाब्वे की टीम भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप रही। अंतिम मुकाबले में भी टीम की बैटिंग बहुत ही निराशाजनक रही। भारत के खिलाफ इस मैच में जिम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा डियोन मेयर्स ने 34 गेंद में 32 रनों की पारी खेली। इसके अलावा तदिवानाशे मरुमणि और फराज अकरम ने भी 27-27 रनों का योगदान दिया।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...