6.5 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedअनंत-राधिका की शादी में सेंध, दो लोगों ने की जबरदस्ती घुसने की...

अनंत-राधिका की शादी में सेंध, दो लोगों ने की जबरदस्ती घुसने की कोशिश, केस दर्ज

Published on

मुंबई में कड़ी सुरक्षा के बीच बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी का जश्न चल रहा है. इस बीच दो लोगों ने सेंध मारने की कोशिश की. इसमें से एक यूट्यूबर है और एक बिजनेसमैन. दोनों इस शादी में शामिल होने आंध्र प्रदेश से आए थे. हालांकि समय रहते दोनों ही पकड़े गए. पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में लिया और बाद में रिहा कर दिया.

कौन थे बिन बुलाए मेहमान?
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का जश्न कई दिनों से मुंबई में चल रहा है. 12 जुलाई को कपल ने सात फेरे लिए. इस हाई प्रोफाइल शादी की सुरक्षा बेहद कड़े तरीके से की गई. लेकिन बावजूद इसके दो लोगों ने इस शादी में सेंध मारने की कोशिश की.

मुबंई पुलिस ने बताया- अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बिना बुलाए घुसे दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. बिना इजाजत घुसने वालों में से एक वेंकटेश नरसैया अल्लूरी (26) हैं, जो यूट्यूबर हैं. और दूसरा व्यक्ति लुकमान मोहम्मद शफी शेख (28) हैं जो खुद को बिजनेसमैन बताते हैं, दोनों को मुंबई की बीकेसी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उनके खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं. वो शादी में शामिल होने के लिए आंध्र प्रदेश से आए थे. हालांकि बता दें, पुलिस ने दोनों मामलों में नोटिस देने और कानूनी कार्रवाई करने के बाद आरोपियों को छोड़ दिया है.

अंबानी के जश्न में शामिल दुनियाभर के सितारे
अनंत-राधिका की शादी में इस तरह से जबरदस्ती घुसने की कोशिश करना एक बड़ा सिक्योरिटी फेल माना जा सकता है. क्योंकि इस शादी में दुनियाभर के बड़े-बड़े सितारे शामिल हुए थे. 12 जुलाई को हुई अनंत और राधिका की शादी में किम कार्दशियां के साथ क्लोई और बॉलीवुड से शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और उनका परिवार समेत क्रिकेट जगत के भी कई बड़े सितारे शामिल हुए थे.

बड़ी बात ये है कि इस शादी का हिस्सा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बने थे. उनके अलावा राजनीति के कई नामचीन नेताओं के चेहरे इस सेलिब्रेशन में दिखे थे. खुद मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन में गिने जाते हैं. अब मुंबई में ही राधिका और अनंत का वेडिंग रिसेप्शन 14 और 15 जुलाई को सेलिब्रेट किया जा रहा है. ऐसे में सिक्योरिटी को अब और भी दुरुस्त कर दिया गया है. बता दें, इसके बाद अंबानी फैमिली लंदन में भी सेलिब्रेशन करेगी.

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...