6.5 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedअपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी मुकेश अंबानी के यहां चुपके से पहुंचे अडानी,...

अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी मुकेश अंबानी के यहां चुपके से पहुंचे अडानी, पोती और पत्नी भी क्लासी लुक में दीं दिखाई

Published on

मुकेश अंबानी के लाडले बेटे अनंत अंबानी की शादी में दुनियाभर के दिग्गज मेहमान बनकर शरीक हुए। इनमें पूर्व पीएम से लेकर फीफा चीफ और अमेजन के मालिक जेफ बेजोस जैसे नाम तक शामिल रहे। लेकिन एक मेहमान ऐसा भी था, जिसके शामिल होने की किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। ऐसा इसलिए भी क्योंकि मुंबई पहुंचने वाले मेहमानों में इन्हें देखा ही नहीं गया। हालांकि, बाद में जब इनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए तो सब हैरान रह गए।

ये शख्स कोई और नहीं बल्कि बिजनेस की दुनिया में अंबानी के सबसे बड़े इंडियन प्रतिद्वंदी गौतम अडानी थे। खास बात ये रही कि अडानी अकेले नहीं पहुंचे, बल्कि वो तो अपनी पत्नी से लेकर बेटों और यहां तक कि पोती को भी साथ लेकर गए। ये खास मोमेंट कैमरे में कैद हुए और सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गए।

क्लासी लुक में पहुंचा ये अरबपति जोड़ा
अडानी जब मुकेश के यहां अनंत-राधिका को शादी पर आशीर्वाद देने पहुंचे, तो उनकी अंदर जाने की तस्वीरें कहीं कैद नहीं हो सकीं। यहां तक कि उनके एयरपोर्ट विजुअल्स भी नहीं आए।हालांकि, उनके कार्यक्रम का हिस्सा बनने के बाद इनसाइड वीडियो से लेकर एयरपोर्ट क्लिक्स तक सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इनमें क्लासी अटायर में ड्रेस्ड अरबपति जोड़ा काफी खुश नजर आ रहा था।

पोती का हाथ पकड़, इस अंदाज में अडानी ने मारी एंट्री
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की वेडिंग के इनसाइड वीडियो में अडानी को अपने पूरे परिवार के साथ कार्यक्रम का हिस्सा बनते देखा जा सकता है।ब्लैक कलर की बंद गला जैकेट, मैचिंग स्ट्रेट कट ट्राउजर और रेड पॉकेट स्क्वेर में ड्रेस्ड गौतम का लुक काफी क्रिस्प एंड शार्प लगा।वहीं अपनी पोती का हाथ पकड़कर मुस्कुराते हुए उन्होंने जब एंट्री मारी, तो उनके नेचर का सॉफ्ट साइड भी छिपा नहीं रह सका।

रेड सिल्क साड़ी में नजर आईं मिसेज अडानी, पति को देख दिखीं मुस्कुराती
मिसेज प्रीति अडानी के लुक की बात करें, तो उन्होंने लाल रंग की सिल्क की साड़ी पहनी थी, जिसे जरी और जरदोजी के कॉम्बिनेशन के जरिए वेडिंग परफेक्ट बनाया गया था। साड़ी का सरप्राइजिंग एलिमेंट इसका पल्ला था, जो रानी पिंक रंग का था।प्रीति ने अपने लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए गले में ट्रडिशनल जड़ाऊ हार और कंगन पहने थे। वहीं उन्होंने बालों को जूड़े में बांधते हुए उसे गजरे से सजाया था।कैमरे में कैद सबसे प्यारा पल तो वो रहा, जिसमें मिस्टर एंड मिसेज अडानी एक-दूसरे को देख प्यार से मुस्कुराते नजर आ रहे थे।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...