19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedअनंत-राधिका को मिलाने के लिए मीजान जाफरी को गिफ्ट में मिला 30...

अनंत-राधिका को मिलाने के लिए मीजान जाफरी को गिफ्ट में मिला 30 करोड़ का बंगला? जावेद जाफरी ने दिया जवाब

Published on

बीते वीकेंड मुंबई दुनिया का सेंटर बनी रही. भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का, सोशल मीडिया से लेकर खबरों तक हर जगह छाई रही. इंडिया ही नहीं, दुनिया भर के सबसे पॉपुलर सेलेब्स अंबानी परिवार के ग्रैंड जलसे का हिस्सा बने नजर आए.

मगर सोशल मीडिया पर, बॉलीवुड से जुड़े अपने अनोखे और विवादित दावों के लिए चर्चा में रहने वाले कमाल राशिद खान उर्फ KRK ने हाल ही में एक नया दावा किया. उन्होंने कहा कि जावेद जाफरी के बेटे, एक्टर मीजान जाफरी ने राधिका को अनंत से इंट्रोड्यूस करवाया था और उन्हें इसका लिए बहुत तगड़ा गिफ्ट भी मिला है!

मुकेश अंबानी ने मीजान को गिफ्ट किया 30 करोड़ का बंगला
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कमाल ने लिखा, ‘एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मीजान, संधू पैलेस बांद्रा, मुंबई में रह रहे हैं. क्योंकि मुकेश अंबानी ने उन्हें 30 करोड़ कीमत का ये शानदार अपार्टमेंट गिफ्ट किया है. असल में मीजान ने राधिका मर्चेंट को अनंत अंबानी से इंट्रोड्यूस करवाया था. कुछ भी हो सकता है.’

KRK का दावा ऐसा था कि बड़ी जल्दी लोगों ने इसमें दिलचस्पी लेनी शुरू कर दी. मगर अब मीजान जाफरी के पिता, सीनियर एक्टर जावेद जाफरी ने KRK की पोस्ट पर रियेक्ट किया है. जावेद ने लाफिंग इमोजी के साथ KRK की पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, ‘कुछ भी!’

जावेद जाफरी के जवाब के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स भी KRK की टांग खिंचाई करते दिखे. एक यूजर ने लिखा, ‘KRK अभी भी व्हाट्सएप्प फॉरवर्ड में विशवास रखते हैं.’ एक और यूजर ने लाफिंग इमोजी के साथ लिखा, ‘इसका हर ट्वीट ही कहता है, कुछ भी हो सकता है.’

अनंत अंबानी के अच्छे दोस्त हैं मीजान
KRK के दावे और उसपर बने मजाक से हटके, मीजान जाफरी रियल में अनंत अंबानी के अच्छे दोस्त हैं. वो पूरे महीने अनंत की शादी से जुड़े फंक्शन्स में लगातार हिस्सा लेते नजर आए. मीजान ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के असिस्टेंट के तौर पर करियर शुरू किया था. उन्होंने भंसाली के साथ ‘पद्मावत’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों पर काम किया है.इसके बाद मीजान ने 2019 में भंसाली के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘मलाल’ से डेब्यू किया था. वो पिछले साल रिलीज हुई ‘यारियां 2’ में भी थे.

 

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...