19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedअंबानी-अडानी को टक्कर देने की तैयारी में टाटा ग्रुप, क्या है रतन...

अंबानी-अडानी को टक्कर देने की तैयारी में टाटा ग्रुप, क्या है रतन टाटा का 20,000 करोड़ का प्लान

Published on

नई दिल्ली:

देश का सबसे बड़ा औद्योगिक घराना टाटा ग्रुप रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। ग्रुप की कंपनी टाटा पावर ने इस फाइनेंशियल ईयर में कैपेक्स पर 20,000 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की है। यह रकम पिछले साल के मुकाबले करीब दोगुनी है। इसमें से अधिकांश राशि रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो को मजबूत करने पर खर्च किए जाएंगे। कैपेक्स के लिए रकम का इंतजाम कर्ज और कंपनी के कैश फ्लो के जरिए किया जाएगा। कंपनी के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन में मंगलवार को शेयरहोल्डर्स की मीटिंग में यह बात कही। ग्रीन एनर्जी सेक्टर में टाटा ग्रुप का मुकाबला रिलायंस इंडस्ट्रीज और अडानी ग्रुप से होगा।

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज और गौतम अडानी के अगुवाई वाले अडानी ग्रुप ने रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में बड़े निवेश की घोषणा की है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ग्रीन एनर्जी में 75 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की है। अडानी ग्रुप ने 2030 तक 2.3 लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। हाल में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक अडानी ग्रुप ने ग्रीन हाइड्रोजन बिजनस के पहले चरण के लिए नौ अरब डॉलर के निवेश की योजना बनाई है। इसमें से चार अरब डॉलर का निवेश मशीनरी, मैन्युफैक्चरिंग प्लांट आदि पर किया जाएगा जबकि पांच अरब डॉलर 5 गीगावॉट इलेक्ट्रोलाइजर मेकिंग कैपिसिटी के विकास पर खर्च किए जाएंगे।

अंबानी की योजना
रिलायंस सौर ऊर्जा उत्पादन से लेकर हरित हाइड्रोजन के उत्पादन और उसके वितरण तथा खपत तक के पूरी हरित ऊर्जा मूल्य श्रृंखला के लिए गीगा-कारखानों का निर्माण कर रही है। अंबानी किसी भी कारोबारी बदलाव को जबर्दस्त तरीके से क्रियान्वित करने के लिए जाने जाते हैं। पिछले दशक के दौरान उन्होंने रिलायंस को ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी से उपभोक्ता सेवा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी बना दिया थाॉ। अपनी विश्वस्तरीय क्रियान्वयन की क्षमता और कर्ज-मुक्त बही खाते के साथ रिलायंस ने स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में निवेश शुरू कर दिया है। गुजरात के जामनगर के धीरूभाई अंबानी हरित ऊर्जा परिसर में चार गीगा-कारखानों का निर्माण चल रहा है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...