12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलगौतम गंभीर की नहीं सुन रही बीसीसीआई! 5 में से 4 कोचिंग...

गौतम गंभीर की नहीं सुन रही बीसीसीआई! 5 में से 4 कोचिंग स्टाफ की मांग को किया खारिज

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) गौतम गंभीर को सीनियर पुरुष टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त करने के बाद नए सहयोगी स्टाफ की तलाश में है। गंभीर खुद भी अपने कोचिंग स्टाफ की तलाश पूरी करने में लगे हैं। हालांकि टीम में विभिन्न भूमिकाओं के लिए गंभीर ने आर विनय कुमार, मोर्ने मोर्कल, अभिषेक नायर, रेयान टेन डोशेटे, जोंटी रोड्स और लक्ष्मीपति बालाजी के नाम सुझाए थे। लेकिन बोर्ड इनमें से केवल एक खिलाड़ी पर सहमत प्रतीत होता है।

नायर के अलावा सभी को कर दिया बीसीसीआई ने खारिज
इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने अभिषेक नायर को छोड़कर गंभीर के सभी सुझावों को खारिज कर दिया है। अभिषेर वर्तमान में कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच के रूप में काम करते हैं। हालांकि कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बीसीसीआई कथित तौर पर उन्हें कोचिंग स्टाफ के रूप में शामिल करने के गंभीर के अनुरोध से सहमत है।

लेकिन, गेंदबाजी और फील्डिंग कोच के स्थान खुले हैं। बोर्ड इन भूमिकाओं के लिए मोर्केल, विनय कुमार, बालाजी, रोड्स या टेन डोशे को नियुक्त करने का इच्छुक नहीं है। इससे पहले बीसीसीआई ने रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ को अपने कोचिंग स्टाफ का चयन करने के लिए फ्री हैंड दिया था। लेकिन गंभीर के लिए ऐसा नहीं लग रहा है।

जहीर खान को बॉलिंग कोच बनाना चाहता बीसीसीआई?
बीसीसीआई कथित तौर पर जहीर खान को भारतीय टीम का अगला गेंदबाजी कोच बनाना चाहता है। बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक जहीर ने 92 मैचों में 311 टेस्ट विकेट लिए और भारत के लिए सभी प्रारूपों में 309 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 610 विकेट लिए। उन्हें सबसे महान बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों में से एक माना जाता है। कथित तौर पर बालाजी के नाम पर भी चर्चा हुई थी। उन्होंने आठ टेस्ट मैचों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें वह 37.18 की औसत से 27 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने 30 वनडे मैचों में 39.52 की औसत से 34 विकेट लिए हैं। राहुल द्रविड़ के हेड कोच रहते हुए टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच रहे पारस महाम्ब्रे का कार्यकाल खत्म हो गया है। फील्डिंग कोच टी दिलीप का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...