5 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedअगर ये हुआ तो... 50 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी भारत की GDP,...

अगर ये हुआ तो… 50 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी भारत की GDP, बिजनेसमैन का बड़ा दावा!

Published on

नई दिल्‍ली ,

भारत के दिग्‍गज बिजनेसमैन ने एक बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि भारत को 2047 तक टेक्निकल आजादी मिल सकती है. उन्‍होंने भारत की जीडीपी को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है. Ola CEO भाविश अग्रवाल ने भारत के विकास के लिए अपना विजन शेयर किया है. उन्होंने दावा किया कि आर्थिक विकास दर को 8 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने से भारत 2047 तक 50 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है. अग्रवाल ने कहा कि इस लक्ष्‍य को पाने के लिए हाई टेक्‍नोलॉजी, एआई और न्‍यू एनर्जी का लाभ उठाना बेहद जरूरी है.

भारत ने पिछले एक दशक में शानदार इकोनॉमी डेवलपमेंट देखा है, जिसकी GDP लगभग दोगुनी होकर 3.5 ट्रिलियन डॉलर हो गई है. ऐसे में अब अग्रवाल ने भारत के विकास गति को लेकर अपना विजन बताया है. अग्रवाल कहते हैं कि भारत 2047 तक तकनीकी स्वतंत्रता हासिल कर लेगा. इसके साथ ही ग्‍लोबल टेक्‍नोलॉजी का यूजर नहीं बल्कि निर्माता और लीडर भी बन जाएगा. इसके लिए भारत की ताकत और चुनौतियों को लेकर कड़ा कदम अपनाने की आवश्‍यकता है. इसमें तकनीकी के जरिए सामाजिक बदलाव पर फोकस किया जाना चाहिए.

साल 2047 में हासिल करनी होगी टेक्निकल फ्रीडम
भाविश अग्रवाल का कहना है कि 1947 में हमने अपनी राजनीतिक आजादी हासिल की. साल 2047 में हमें अपनी तकनीकी आजादी हासिल करनी होगी. AI न्‍यू एनर्जी और अन्य उन्नत तकनीकों में महारत हासिल करके भारत यह तय कर सकता है कि इसका लाभ उसके सभी नागरिकों तक पहुंचे, नवाचार को बढ़ावा मिले और भविष्य के लिए नौकरियां पैदा हों. अग्रवाल का मानना ​​है कि भारत के लिए एक सच्ची तकनीकी महाशक्ति के रूप में उभरने के लिए साहसिक कदम और बड़े सपने जरूरी हैं.

भारत की AI इंडस्‍ट्री
भाविश अग्रवाल भारत के लिए अपना खुद का AI उद्योग विकसित करने की आवश्यकता पर जोर देते हैं, जिसके बारे में उनका दावा है कि इससे न केवल रोजगार पैदा होंगे बल्कि आर्थिक विकास भी बढ़ेगा. टेक टाइकून ने इन-हाउस AI के साथ अपने प्रयास पहले ही शुरू कर दिए हैं. उनका मानना ​​है कि भारत, अपने बड़े डेवलपर्स, विशाल डेटा उत्पादन और महत्वपूर्ण IT इंडस्‍ट्री के साथ, AI पावरहाउस बनने की क्षमता रखता है.

एनर्जी सेक्‍टर पर क्‍या बोले अग्रवाल?
अग्रवाल एनर्जी सेक्‍टर को लेकर कहा कि वे जीवाश्म ईंधन से रिन्‍यूवेबल एनर्जी, बैटरी भंडारण और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) में बदलाव देखते हैं. उन्होंने कहा कि भारत ने रिन्‍यूवेबल एनर्जी, खासतौर पर सोलर एनर्जी में महत्वपूर्ण तेजी दर्ज की है, लेकिन ग्‍लोबल लीडर्स से मेल खाने के लिए अपने प्रयासों में तेजी लाने की जरूरत है. अग्रवाल कहते हैं कि रिन्‍यूवेबल एनर्जी के प्रभावी होने के लिए मजबूत बैटरी भंडारण समाधान आवश्यक है.

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...