12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलहार्दिक और नताशा का रिश्ता हुआ खत्म, क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर...

हार्दिक और नताशा का रिश्ता हुआ खत्म, क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर किया तलाक का ऐलान

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपनी वाइफ नताशा स्टैनकोविक से अलग होने का ऐलान किया है। हार्दिक ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। हार्दिक और नताशा ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘चार साल साथ बिताने के बाद, हार्दिक और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ मिलकर पूरी कोशिश की और अपना सब कुछ दे दिया, और हमें लगता है कि यह हम दोनों के लिए सबसे अच्छा है। साथ में बिताए खुशनुमा पलों, आपसी सम्मान और साथी के रूप में एक-दूसरे के साथ बढ़ने के कारण यह फैसला हमारे लिए बहुत मुश्किल रहा है।’

इस बयान में बेटे अगस्त्य को लेकर भी उन्होंने लिखा, ‘हम अगस्त्य आशीर्वादित हैं, जो हम दोनों के जीवन का केंद्र रहेगा और हम उसे हर तरह की खुशी देने के लिए मिलकर उसकी परवरिश करेंगे। हम आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करते हैं कि इस कठिन और संवेदनशील समय में हमें निजता देने के लिए आप हमारा समर्थन और समझदारी दिखाएं।’

हार्दिक और नताशा ने दो बार की थी शादी
हार्दिक और नताशा ने दो बार शादी की थी। पहले पहले 2020 में लॉकडाउन के बीच ही दोनों ने एक निजी समारोह में शादी की। फिर इसके बाद पिछले साल फरवरी में भी हार्दिक और नताशा ने दोबारा शादी की। इस बार भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उदयपुर में रॉयल अंदाज में इस कपल ने अपनी दूसरी शादी की थी। 2020 के न्यू ईयर के मौके पर हार्दिक ने नताशा के इंगेजमेंट का ऐलान किया था।

IPL के दौरान आई थी तलाक की खबर
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के दौरान जब हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे उसी दौरान सोशल मीडिया पर उनके और नताशा को लेकर अलगाव की खबर आई थी। दोनों किसी भी पब्लिक इवेंट में भी एक साथ नहीं दिखे थे। इसके अलावा सोशल मीडिया से भी दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था, जिसकी वजह उनके अलग होने की खबर पुख्ता होती चली गई। ऐसे में अब एक संयुक्त बयान के साथ उन्होंने इसकी पुष्टि कर दी।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...