18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedक्रूड ऑयल इंपोर्ट पर खर्च 19% बढ़ा, अप्रैल-जून में 37.5 बिलियन डॉलर...

क्रूड ऑयल इंपोर्ट पर खर्च 19% बढ़ा, अप्रैल-जून में 37.5 बिलियन डॉलर का कच्चा तेल आयात किया गया

Published on

नई दिल्ली

जून में क्रूड ऑयल इंपोर्ट सालभर पहले के मुकाबले करीब 6% कम रहा, लेकिन इस पर खर्च 11% बढ़कर 11.1 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। देश में क्रूड ऑयल उत्पादन नहीं बढ़ पाने के साथ इस दौरान पेट्रोलियम उत्पादों का उपभोग बढ़ा, लेकिन देश में उनके उत्पादन में कमी दर्ज की गई। पेट्रोलियम मिनिस्ट्री के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024 में आयात में मामूली कमी के बाद मौजूदा फाइनैंशल ईयर में अप्रैल से जून तक के 3 महीनों में क्रूड ऑयल इंपोर्ट सालभर पहले के मुकाबले 2.9% बढ़कर 6.2 करोड़ टन रहा। इसका इंपोर्ट बिल 19% बढ़कर 37.5 बिलियन डॉलर रहा।

आयात इस साल फरवरी से बढ़ रहा था और मई में रिकॉर्ड 2.18 करोड़ टन क्रूड इंपोर्ट किया गया। इस साल मई में सालभर पहले के मुकाबले 5.7% अधिक इंपोर्ट किया गया था। मई के मुकाबले जून में इंपोर्ट करीब 15% घटकर 1.85 करोड़ टन रहा। यह जून 2023 के मुकाबले भी 5.6% कम रहा।

ऐवरेज क्रूड प्राइस 10% बढ़ा
भारत के लिए क्रूड ऑयल के सबसे बड़े सप्लायर रूस से सस्ते भाव पर जून में औसतन 20 लाख बैरल प्रतिदिन आयात हुआ। लेकिन जून में इंडियन बास्केट के लिए ऐवरेज ब्रेंट क्रूड प्राइस सालभर पहले के मुकाबले 10% से अधिक रही। इस साल जून में यह 82.55 डॉलर प्रति बैरल रही, जो सालभर पहले 74.93 डॉलर प्रति बैरल थी। इस साल मई में ऐवरेज प्राइस 83.62 डॉलर प्रति बैरल था।

आयात पर निर्भरता बढ़ी
मिनिस्ट्री के मुताबिक, जून में 2 करोड़ टन पेट्रोलियम उत्पादों का उपभोग हुआ, जो सालभर पहले के इसी महीने में 1.95 करोड़ टन था। अप्रैल में खपत जहां सालभर पहले के मुकाबले 6.1% बढ़ी थी, वहीं मई में इसमें 1% की कमी दर्ज की गई थी। वहीं, देश में पेट्रोलियम उत्पादों का उत्पादन सालभर पहले के 2.31 करोड़ टन से 1.5% घटकर जून में 2.27 करोड़ टन पर आ गया।

देश में क्रूड ऑयल प्रोडक्शन का टारगेट अप्रैल-जून के लिए 76 लाख टन का था, लेकिन उत्पादन 67 लाख टन ही हुआ, जो सालभर पहले 69 लाख टन था। ONGC का उत्पादन 44 लाख टन, OIL इंडिया का 9 लाख टन और प्राइवेट कंपनियों का 14 लाख टन रहा। पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की खपत के आधार पर आयात पर निर्भरता जून में बढ़कर 88.8% हो गई, जो सालभर पहले 87.5% थी। मई में इंपोर्ट डिपेंडेसी 88% थी।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...