18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedमाइक्रोसॉफ्ट का सर्वर हुआ ठप, भारत में एयरपोर्ट पर खड़े रह गए...

माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर हुआ ठप, भारत में एयरपोर्ट पर खड़े रह गए विमान, ऑनलाइन चेक-इन बंद

Published on

नई दिल्ली:

माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में शुक्रवार को गड़बड़ी आने से दुनियाभर में इसका असर पड़ा है। सबसे ज्यादा असर एयरपोर्ट और बैंकों में दिखाई दे रहा है। दुनिया के कई बैंकों में लंबी लाइन लग गई है। सर्वर डाउन होने में एयरपोर्ट से विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। स्थिति यह है कि इंडिगो, अकासा एयरलाइंस और स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइंस को विमान उतारने पड़े और उड़ान संचालन में परेशानी हुई। भारत की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन इंडिगो ने कहा कि नेटवर्क के सभी सिस्टम Azure के साथ चल रही समस्या से प्रभावित हैं। दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर चेक-इन समेत कई ऑनलाइन सेवाएं काम नहीं कर रही हैं।

सर्वर में खराबी आने के कारण काफी यात्री एयरपोर्ट पर ही फंसे रह गए हैं। एक यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘दुबई एयरपोर्ट पर एक घंटे से अधिक समय से फंसा हुआ हूं। चेक-इन सर्वर डाउन है, कोई हलचल नहीं दिख रही है। यात्रा की शुरुआत निराशाजनक है। @DubaiAirports कोई अपडेट?’ वहीं एयर इंडिया के एक यात्री ने कहा कि पायलट ने उड़ान के दौरान घोषणा की कि एयरलाइन यात्रियों के विवरण और सभी यात्रियों के बोर्ड होने की जानकारी प्राप्त करने में असमर्थ है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...