5 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorized'बेवफा सनम' एक्टर कृष्ण कुमार की बेटी टिशा का 20 साल की...

‘बेवफा सनम’ एक्टर कृष्ण कुमार की बेटी टिशा का 20 साल की उम्र में निधन, हारी कैंसर से जंग

Published on

एक्टर-प्रोड्यूसर कृष्ण कुमार की बेटी टिशा कुमार का 20 साल की उम्र में निधन हो गया है. टी-सीरीज के सीईओ भूषण कुमार की कजिन, टिशा ने 18 जुलाई को अपनी आखिरी सांस ली. वो पिछले कुछ सालों से कैंसर से लड़ रही थीं. जानकारी के अनुसार, टिशा के कैंसर का ट्रीटमेंट जर्मनी में चल रहा था. उन्होंने वहीं पर अपनी आखिरी सांस ली. टिशा दो महीने बाद अपना 21वां जन्मदिन मनाने वाली थीं.

टी-सीरीज ने जारी किया स्टेटमेंट
इंडिया के सबसे बड़े म्यूजिक लेबल और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी टी-सीरीज ने टिशा के निशान पर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया. कंपनी के प्रवक्ता ने स्टेटमेंट में कहा, ‘कृष्ण कुमार की बेटी, टिशा कुमार का एक बिमारी से लंबी लड़ाई के बाद कल निधन हो गया. ये हमारे परिवार के लिए बहुत मुश्किल समय है और हमारा विनम्र निवेदन है कि परिवार की प्राइवेसी का सम्मान किया जाए.’

कौन थीं टिशा कुमार?
टी-सीरीज के फाउंडर गुलशन कुमार के छोटे भाई, एक्टर कृष्ण कुमार लोगों को जरूर याद होंगे. उन्होंने केवल 5 फिल्मों में ही काम किया, लेकिन 1995 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘बेवफा सनम’ बहुत बड़ी हिट थी और इसके गाने बहुत पॉपुलर हुए थे. ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’ इसी फिल्म का गाना था, जिसमें कृष्ण कुमार थे.

टिशा कुमार इन्हीं कृष्ण कुमार और उनकी पत्नी तान्या सिंह की बेटी थीं. तान्या खुद भी एक्टर और सिंगर थीं. उन्होंने फिल्म ‘आजा मेरी जान’ (1993) में कृष्ण कुमार के साथ ही एक्टिंग डेब्यू किया था. शुरुआती 2000s में उनका गाया गाना ‘वो बीते दिन’ बहुत पॉपुलर हुआ था. उनके पिता अजित सिंह कम्पोज थे और बहन नताशा सिंह भी एक्ट्रेस थीं. कृष्ण कुमार टी-सीरीज का काम भी देखते हैं और गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार, टिशा के कजिन लगते थे.

6 सितंबर 2003 में जन्मीं टिशा के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं मिलती. लेकिन वो अक्सर टी-सीरीज की फिल्मों की स्क्रीनिंग पर नजर आती थीं. 30 नवंबर 2023 को वो रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ की स्क्रीनिंग पर नजर आई थीं. इस इवेंट पर उन्हें पैपराजी के लिए पोज करते देखा गया था.

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...