18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedसर्वर ठप होने पर माइक्रोसॉफ्ट का बयान- खामी का चला पता, जल्द...

सर्वर ठप होने पर माइक्रोसॉफ्ट का बयान- खामी का चला पता, जल्द समाधान निकलने की उम्मीद

Published on

दुनिया की सबसे दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई खामी के चलते पूरी दुनिया में खलबली मच गई। देश में ही नहीं दुनियाभर में टेलिकॉम, बैंकिंग, एयरलाइन सर्विसेज ठप पड़ गईं और अरबों रुपये का नुकसान हो गया। ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी Microsoft ने अब इस खामी पर कहा है कि थर्ड-पार्टी सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म के अपडेट रोलआउट के चलते विंडोज सिस्टम के प्रभावित हुए हैं।

माइक्रोसॉफ्ट के एक प्रवक्ता ने कहा, ”हमें उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा।”माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आए इस संकट के चलते दुनिया भर में एयरलाइंस, बैंकों और व्यवसायों का संचालन प्रभावित हुआ है। संकट ने दुनिया भर में व्यवसायों और सिस्टम के संचालन को अधर में लटका दिया।

कंपनी प्रवक्ता ने कहा, ”हम तीसरे पक्ष के सॉफ्टवेयर मंच के अपडेट के कारण विंडोज उपकरणों को प्रभावित करने वाली समस्या से अवगत हैं।” इस समस्या की वजह से हवाईअड्डे और एयरलाइन के परिचालन में व्यवधान आया। इंडिगो, स्पाइसजेट और अकासा ने अपने नेटवर्क पर ऑनलाइन चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रियाओं में व्यवधान का सामना किया। ऐसे में उन्हें ‘मैनुअल मोड’ अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

कई यूजर्स ने इस तरह के संकट की निगरानी करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर पर व्यवधान की सूचना दी। कई लोगों ने अपनी निराशा जताने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) का सहारा लिया। हालांकि, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट के वैश्विक संकट से उसकी प्रणाली अप्रभावित हैं। शेयर बाजार एनएसई और बीएसई ने भी कहा कि माइक्रोसॉफ्ट प्रणाली के वैश्विक संकट से उन पर कोई असर नहीं हुआ।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आईटी मंत्रालय वैश्विक संकट के संबंध में माइक्रोसॉफ्ट के संपर्क में है, और कहा कि एनआईसी नेटवर्क प्रभावित नहीं है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इस संकट की वजह पता चल गईहै और समस्या को हल करने के लिए अपडेट जारी किए गए हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...