10.2 C
London
Friday, February 27, 2026
HomeUncategorizedपाकिस्तानी गायक राहत फतह अली खान दुबई में गिरफ्तार, पूर्व मैनेजर की...

पाकिस्तानी गायक राहत फतह अली खान दुबई में गिरफ्तार, पूर्व मैनेजर की शिकायत पर हुई गिरफ्तारी

Published on

दुबई

पाकिस्तान के मशहूर संगीतकार राहत फतेह अली खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक उनके पूर्व प्रबंधक की ओर से मानहानि की शिकायत पर सोमवार को दुबई में उन्हें गिरफ्तार किया गया। राहत फतह अली खान ने कई भारतीय फिल्मों में भी आवाज देते रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक खान सोमवार सुबह लाहौर से दुबई पहुंचे थे, लेकिन उन्हें इमीग्रेशन केंद्र में पुलिस ने हिरासत में ले लिया और शिकायत पर पूछताछ और औपचारिक आरोपों के लिए बुर्ज दुबई पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

शुरुआत में सटीक आरोपों की जानकारी नहीं थी। हालांकि राहत की मैनेजमेंट कंपनी के लोगों ने गिरफ्तारी की पुष्टि की और कहा कि वे इस मामले पर और अधिक डिटेल का इंतजार कर रहे हैं। बाद में पता चला कि राहत के पूर्व मैनेजर सलमान अहमद ने उनके खिलाफ दुबई के अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक राहत ने कुछ महीने पहले ही एक विवाद के चलते अहमद को बर्खास्त कर दिया था। वहीं राहत और अहमद दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

Latest articles

नियुक्ति की मांग को लेकर भोपाल की सड़कों पर उतरे वर्ग-2 के चयनित शिक्षक

भोपाल मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती वर्ग-2 के चयनित अभ्यर्थियों के सब्र का बांध अब टूट...

प्रदेश में जल्द शुरू होगी सीएम केयर योजना गंभीर बीमारियों का राज्य में ही होगा इलाज

भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर तीखी चर्चा...

नई परिवहन नीति के विरोध में निजी बस ऑपरेटरों का हल्ला बोल 2 मार्च से बेमियादी हड़ताल का ऐलान

भोपाल मध्य प्रदेश की नई परिवहन नीति के विरोध में निजी बस संचालकों ने आंदोलन...

गोविंदपुर क्षेत्र स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में गूंजे महादेव के जयकारे रुद्राभिषेक, लाखबत्ती और व्रतबन्ध का भव्य आयोजन

भोपाल राजधानी के गोविंदपुर क्षेत्र स्थित पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर में आज भक्ति और परंपरा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...