15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedकैंसिल, कैंसिल, कैंसिल... ये घरेलू उड़ानों का रिकॉर्ड है या किसी लोन...

कैंसिल, कैंसिल, कैंसिल… ये घरेलू उड़ानों का रिकॉर्ड है या किसी लोन का आवेदन, भेजा फ्राई आंकड़े!

Published on

नई दिल्ली

सरकार ने सोमवार को बताया कि घरेलू एयरलाइनों ने इस साल 31 मई तक 7,030 शेड्यूल उड़ानें रद्द की हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से सोमवार को राज्यसभा में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2024 में एयरलाइनों को 4,56,919 अनुसूचित रवानगी उड़ानों का संचालन करना है। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि 2022 में 6,413 उड़ानें रद्द की गईं। यह संख्या 2023 में बढ़कर 7,427 हो गई। इस साल यानी 2024 में 31 मई तक 7,030 उड़ानें रद्द की गईं।

मंत्री ने ‘डिजी यात्रा’ के बारे में एक सवाल के जवाब में बताया कि इसे देशभर के हवाई अड्डों पर चरणबद्ध तरीके से शुरू करने की योजना है। इसकी शुरुआत के बाद से 2.5 करोड़ से अधिक हवाई यात्रियों ने डिजी यात्रा का उपयोग किया है।

एफआरटी पर आधारित है ड‍िजी यात्रा
उन्होंने बताया कि यह यात्रा ‘फेशियल रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी’ (एफआरटी) पर आधारित है। यह हवाई अड्डों पर विभिन्न जांच बिंदुओं पर यात्रियों की संपर्क रहित, निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करती है।

मोहोल ने कहा, ‘यात्रियों के आंकड़े उनके स्मार्टफोन वॉलेट में संग्रहीत होते हैं और केवल मूल हवाई अड्डे के साथ सीमित समय अवधि के लिए साझा किए जाते हैं, जहां यात्री की आईडी की पुष्टि करने की आवश्यकता होती है। उड़ान के प्रस्थान के 24 घंटे बाद आंकड़े को सिस्टम से हटा दिया जाता है।’

फ्लाइट कैंस‍िलेशन के कई हो सकते हैं कारण
दरअसल, फ्लाइट कई कारणों से रद्द की जा सकती है। उनमें मौसम की खराबी, तकनीकी समस्‍या, ऑपरेशनल कारण और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) की रुकावटें जैसे फैक्‍टर शामिल हैं। इस साल मौसम काफी खराब रहा है। शायद फ्लाइट के कैंसिल होने की यह भी एक बड़ी वजह रही है।

भारत तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार है। यहां वित्त वर्ष 2023-24 में हवाई अड्डों पर कुल हवाई यात्रियों की संख्या सालाना आधार पर 15 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 37.6 करोड़ रही है। संसद में सोमवार को पेश आर्थिक समीक्षा 2023-24 के अनुसार, भारत का विमानन उद्योग अभूतपूर्व ग्रोथ के मुहाने पर है। पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करते हुए एयरलाइन कंपनियों की दक्षता और व्यवहार्यता में सुधार लाने पर फोकस किया जाना चाहिए। इसके लिए सरकार, उद्योग हितधारकों और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के बीच सहयोगात्मक प्रयासों के महत्व पर बल दिया गया है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...