6.4 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeराज्यUP: बिजली सप्लाई को लेकर हुआ विवाद, दबंगों ने घर में घुसकर...

UP: बिजली सप्लाई को लेकर हुआ विवाद, दबंगों ने घर में घुसकर युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बिजली ठीक करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ. इस घटना में घर में घुसकर पीट-पीटकर 20 साल के युवक की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान ऋतिक पांडेय के तौर पर हुई, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया.

जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब 10 बजे बिजली की एक तरफ की सप्लाई शुरू हो गई थी जबकि बब्बन के इलाके में नहीं शुरू हो सकी थी और बिजली कर्मी काम कर रहे थे. तभी बब्बन का 20 वर्षीय बेटा ऋतिक पांडेय एक दो लोगों के साथ मौके पर पहुंचा. यहां पर गांव के रिशु सिंह व अन्य लोग मौजूद थे. बिजली सप्लाई शुरू करने को लेकर इन दोनों के बीच विवाद व मारपीट हो गई.

20 साल के लड़के की पीट-पीटकर हत्या
आरोप है कि गांव के अवनीश, हिमांशू सिंह, प्रियांशू, प्रत्यूश व शनि सिंह समेत 8 से 10 लोगों ने लाठी डंडे से ऋतिक और उसके साथियों पर हमला बोल दिया. जिसमें ऋतिक बुरी तरह से घायल हो गया इलाज के लिए उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने आरोप है कि जिन लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर हत्या की है, उनका भाजपा में बड़ा रसूख है. इसलिए हमारी सुनाई नहीं हो रही है. घटना के बाद जब हम थाने गए तो दारोगा साहब वीडियो गेम खेल रहे थे.

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाईं
वहीं, इस मामले पर डीसीपी साउथ तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि बिजली को लेकर बंथरा थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई गई थी. इस घटना में ऋतिक पांडे नाम के लड़के की मौत हो गई. मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है. सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है. जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में...

भवन विकास निगम की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को दिया मार्गदर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट-पत्थरों का जोड़ नहीं,...

नए श्रम कानूनों के विरोध में भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल में...

More like this

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...