15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedबजट में सरकार ने किया था दावा, कितना दम? इस लिस्ट में...

बजट में सरकार ने किया था दावा, कितना दम? इस लिस्ट में भारत 13वें नंबर पर मौजूद

Published on

नई दिल्ली,

इस बार बजट भाषण की शुरुआत में वित्त मंत्री ने भारत को दुनिया का अकेला ऐसा देश बताया था, जहां पर हाई ग्रोथ के साथ ही कम महंगाई दर है. कुछ यही दावा आर्थिक सर्वे में भी किया गया था. हालांकि भारत में खाने पीने के सामानों की महंगाई अभी भी बेकाबू है. लेकिन जैसे ही इसकी तुलना दुनिया के दूसरे देशों से की जाती है तो ये साफ हो जाता है कि वैश्विक स्तर पर महंगाई के मोर्चे पर भारत की स्थिति काफी बेहतर है.

दरअसल, दुनिया में सबसे ज्यादा महंगाई अर्जेंटीना में है और वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स के आंकड़ों के मुताबिक अर्जेंटीना की महंगाई दर भारत से करीब 60 गुना ज्यादा है, जहां पर महंगाई दर 272 फीसदी है. इसके बाद सीरिया दूसरे पायदान पर है, जहां महंगाई दर 140 फीसदी है. 71.6 फीसदी महंगाई दर के साथ इस लिस्ट में तुर्की तीसरे स्थान पर है. इसके बाद लेबनान में 51.6 फीसदी, वेनेजुएला में 51.4 फीसदी, नाइजीरिया में 34.19 फीसदी, मिस्र में 27.5 फीसदी, पाकिस्तान में 12.6 फीसदी, बांग्लादेश में 9.72 फीसदी और रूस में 8.6 फीसदी महंगाई दर है.

टॉप-10 महंगे देशों में पाकिस्तान-बांग्लादेश
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान और बांग्लादेश इस लिस्ट में टॉप-10 महंगे देशों में शामिल है. पाकिस्तान की महंगाई दर भारत से करीब ढाई गुना ज्यादा है. World of Statistics ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुनियाभर के देशों में महंगाई को लेकर जो लिस्ट जारी की है उसके मुताबिक इस लिस्ट में भारत 13वें नंबर पर है जहां महंगाई दर 5.08 फीसदी है.ऐसे में 2023-24 में 8.2 फीसदी की ग्रोथ दर्ज करने के बाद 6 फीसदी से कम महंगाई दर रखने वाला भारत काफी हद तक इस मामले में बाकी देशों से बेहतर स्थिति है.

भारत में खाद्य-पेय महंगाई ने बढ़ाई मुश्किल
लेकिन भारत की असली समस्या खाद्य और पेय पदार्थों की महंगाई है. इस मामले में भारत को कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है क्यों देश में खाद्य महंगाई दर लंबे समय से 8 फीसदी के ऊपर बनी हुई है. रोजमर्रा की खरीदारी के लिहाज से ये महंगाई लोगों को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है.इसके अलावा भी भारत में एजुकेशन इंफ्लेशन और दूसरे कई सेगमेंट्स में महंगाई 6 फीसदी से ज्यादा है. इसलिए कुल औसत को कंट्रोल करने के बावजूद भारत को अभी भी महंगाई के मोर्चे पर कड़ी मेहनत करने की जरुरत है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...