10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedबजट में हुआ था ऐलान... किराए से हुई इनकम पर नया नियम,...

बजट में हुआ था ऐलान… किराए से हुई इनकम पर नया नियम, अब देना पड़ेगा ज्‍यादा टैक्‍स!

Published on

नई दिल्‍ली ,

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 में मिडिल क्‍लास के लिए बड़ा ऐलान किया था. इनकम टैक्‍स स्‍लैब में बदलाव करने के साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्‍टैंडर्ड डिडक्‍शन का लाभ दिया था. उन्‍होंने स्‍टैंडर्ड डिडक्‍शन को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दिया है. वहीं लिस्‍टेड और नॉन लिस्‍टेड असेट के लिए लॉन्‍ग टर्म कैपिटल गेन टैक्‍स (LTCG) को बदलकर 12.5 प्रतिशत कर दिया है. इसके अलावा, रेंट से होने वाली कमाई को लेकर भी बड़ा बदलाव किया गया है.

बजट में कहा गया है कि अगर रेंट से कमाई होती है तो उसे हाउसिंग प्रॉपर्टी से होने वाली रेंटल इनकम के तौर पर घोषित करना होगा. पहले इसे बिजनेस या प्रोफेसन इनकम के तौर पर दिखा सकते थे. 23 जुलाई को पेश हुए बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी से इंडिविजुअल टैक्सपेयर्स को होने वाली रेंटल इनकम अब ‘इनकम फ्रॉम हाउस प्रॉपर्टी’ के तहत आएगी.

इसका मतलब है कि रेंटल इनकम अब बिजनेस और प्रोफेशन से हुई इनकम नहीं मानी जाएगी. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में बताया कि इसके लिए इनकम टैक्स एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव है. अभी टैक्सपेयर्स ‘प्रॉफिट एंड गेंस ऑफ बिजनेस या प्रोफेशन’ के तहत बिजनेस से जुड़ी कई खर्चों के लिए कटौती क्‍लेम कर सकते थे. इससे उनकी टैक्‍सेबल इनकम कम हो जाती थी.

देना होगा ज्‍यादा इनकम टैक्‍स
नए प्रावधान के तहत रेंटल इनकम को बिजनेस इनकम के तौर पर नहीं दिखाया जा सकेगा. जिस कारण मकान मालिक मेंटेनेंस कॉस्‍ट, मरम्‍मत और यहां तक क‍ि डेप्रिसिएशन पर डिडक्‍शन क्‍लेम कम कर पाएंगे. इससे इनका टैक्‍सेबल इनकम बढ़ जाएगा, जिसे कम करने के लिए इन्‍हें कोई दूसरा विकल्‍प तलाश करना होगा.

नए नियम के मुताबिक, अगर घर से हुई इनकम को ‘Income From House Property’ के तहत दिखाया जाता है तो डिडक्‍शन लिमिटेड हो जाएगा. सिर्फ मेंटेनेंस कॉस्‍ट और मरम्‍मत के तहत ही स्‍टैंडर्ड डिडक्‍शन 30 प्रतिशत तक दिखा सकते हैं.

कब से लागू होगा नया नियम?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हाऊस प्रॉपर्टी से इनकम दिखाने वाला नया नियम 1 अप्रैल 2025 यानी अगले साल से प्रभावी होगा. सरकार इसके लिए इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 28 में संसोधन करेगी. इस संशोधन के बाद अगर किसी मकान मालिक की किराए से ज्‍यादा कमाई होती है तो वह टैक्‍सेबल इनकम को कम करने के लिए किसी अन्‍य विकल्‍प की ओर विचार कर सकता है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...