13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलमनु भाकर ने जीता ओलंपिक मेडल, खुशी से झूमा देश, पीएम मोदी...

मनु भाकर ने जीता ओलंपिक मेडल, खुशी से झूमा देश, पीएम मोदी बोले- ये सफलता बेहद खास

Published on

नई दिल्ली,

पेरिस ओलंपिक में भारत ने मेडल का खाता खोल दिया है. भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने निशानेबाजी में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता और इस तरह वह ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गई हैं. मनु ने फाइनल में कुल 221.7 अंक जुटाए. भारत का मौजूदा पेरिस ओलंपिक में यह पहला मेडल रहा. साथ ही ओलंपिक के इतिहास में भारत का यह शूटिंग में पांचवां मेडल रहा. कोरियाई खिलाड़ियों ओह ये जिन ने गोल्ड (243.2 अंक) और किम येजी (241.3) ने सिल्वर मेडल जीता.मनु भाकर ने जैसे ही मेडल पर निशाना लगाया, देश खुशी से झूम उठा. निशानेबाज मनु भाकर को चारों ओर से बधाइयां मिल रही हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है.

भारत को मनु भाकर पर गर्वः राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मनु भाकर को बधाई दी. उन्होंने कहा कि, ‘पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक के साथ भारत के लिए पदकों का खाता खोलने के लिए मनु भाकर को हार्दिक बधाई. वह शूटिंग प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं. भारत को मनु भाकर पर गर्व है. उनका यह कारनामा कई खिलाड़ियों, खासकर महिलाओं को प्रेरित करने वाला है. मैं कामना करती हूं कि वह भविष्य में उपलब्धियों की और अधिक ऊंचाइयां छुएं.’

यह जीत ऐतिहासिकः पीएम मोदी
वहीं, पीएम मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है और उनकी इस जीत को ऐतिहासिक बताया है. पीएम मोदी ने मनु भाकर की सफलता को अविश्वसनीय उपलब्धि कहा है.

पीएम मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘बहुत अच्छा, ParisOlympics2024 में भारत का पहला पदक जीतने के लिए! कांस्य पदक के लिए बधाई. यह सफलता इसलिए और भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं. एक अविश्वसनीय उपलब्धि!

पहला पदक जीतते देखकर हो रहा है गर्वः राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी मनु भाकर को बधाई दी है. उन्होंने X पर पोस्ट में लिखा, ‘भारत को पेरिस ओलंपिक गेम्स 2024 में अपना पहला पदक जीतते हुए देखकर गर्व महसूस हो रहा है. बधाई हो मनु भाकर, कांस्य के लिए – ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज. हमारी बेटियों ने हमें एक शानदार शुरुआत दी है.’ अभी और मेडल आने बाकी हैं.’

मनु भाकर की जीत असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणा: सीएम योगी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मनु भाकर को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने X पर पोस्ट में लिखा कि, ‘पेरिस ओलंपिक-2024 में आयोजित 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर मां भारती को गौरविभूषित करने वाली प्रख्यात निशानेबाज मनु भाकर जी को हार्दिक बधाई! उनकी यह जीत असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणा है. विजय का यह क्रम अनवरत जारी रहे, स्वर्णिम भविष्य की अनंत शुभकामनाएं.

‘आखिरकार वो सपना हुआ सच…’, सीएम नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, ”आखिरकार वो सपना सच हुआ जिसकी उम्मीद पूरे देश को हरियाणा की धाकड़ बेटी से थी. उन्होंने आगे लिखा, ”देश की नाज़ महिला शूटर मनु भाकर ने पेरिस में अपना दम दिखा दिया है. मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर महिला एयर पिस्टल इवेंट में देश के लिए कांस्य पदक जीता. 22 साल की मनु भाकर ने आज वो कर दिखाया है, जिस पर पूरे देश और हरियाणा प्रदेश को गर्व है. हर हरियाणवी का सीना आज गर्व से चौड़ा हो गया है. हरियाणा की दमदार और साहसी बेटी को बहुत-बहुत बधाई.

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि, ‘मनु भाकर ने पेरिसओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतकर हमें गौरवान्वित किया है. उन्होंने X पर पोस्ट में लिखा बधाई हो मनु भाकर, आप सच्चे चैंपियन हैं

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...