13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलपेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल, मनु भाकर ने रचा इतिहास,...

पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल, मनु भाकर ने रचा इतिहास, कोई भारतीय महिला नहीं कर सकी ऐसा

Published on

पेरिस,

भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है. मनु ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता. मनु ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गई हैं. मनु ने फाइनल में कुल 221.7 अंक जुटाए. भारत का मौजूदा पेरिस ओलंपिक में यह पहला मेडल रहा. साथ ही ओलंपिक के इतिहास में भारत का यह शूटिंग में पांचवां मेडल रहा. कोरियाई खिलाड़ियों ओह ये जिन ने गोल्ड (243.2 अंक) और किम येजी (241.3) ने सिल्वर मेडल जीता.

मनु भाकर का फाइनल में स्कोर
पहली 5 शॉट सीरीज: 10.6, 10.2, 9.5, 10.5, 9.6, कुल 50.4
दूसरी 5 शॉट सीरीज: 10.1, 10.3, 9.6, 9.6, 10.3, कुल: 49.9
बाकी के शॉट: 10.5, 10.4, 9.8, 9.8, 9.9, 10.2, 10.1, 10.2, 10.1, 10.0, 10.1,10.3

ऐसा रहा था मनु का क्वालिफिकेशन राउंड
मनु भाकर 60 शॉट के क्वालिफाइंग रांउड में कुल 580 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही थीं. भाकर ने पहली सीरीज में 97, दूसरी में 97, तीसरी में 98, चौथी में 96, पांचवीं में 96 और छठी सीरीज में 96 अंक हासिल किए. वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में रिदम सांगवान भी भाग ले रही थीं, लेकिन उन्होंने निराश किया. रिदम 573 अंकों के साथ 15वें स्थान पर रहीं.

भारतीय निशानेबाज मनु भाकर पेरिस 2024 में अपने दूसरे ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले रही हैं. उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में डेब्यू किया था, लेकिन 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन के दौरान उनकी पिस्टल खराब हो जाने के कारण उन्हें मेडल से वंचित रहना पड़ा. मिक्स्ड टीम 10 मीटर पिस्टल और 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भी वह पदक हासिल करने से चूक गई थीं.

पेरिस 2024 ओलंपिक शूटिंग प्रतियोगिता में 22 साल की मनु भाकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल, 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम और महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं. वह 21 सदस्यीय भारतीय शूटिंग टीम से कई व्यक्तिगत स्पर्धाओं में हिस्सा लेने वाली एकमात्र एथलीट हैं.

शूटिंग में भारत के पदकवीर (ओलंपिक)
1. राज्यवर्धन सिंह राठौड़
रजत पदक: एथेंस (2004)

2. अभिनव बिंद्रा
स्वर्ण पदक, बीजिंग ओलंपिक (2008)

3. गगन नारंग
कांस्य पदक: लंदन ओलंपिक (2012)

4. विजय कुमार
रजत पदक: लंदन ओलंपिक (2012)

5. मनु भाकर
कांस्य पदक: पेरिस ओलंपिक (2024)

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...