13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेल'टोक्यो ओलंपिक में राइफल ने दगा किया, लेकिन इस बार तुमने...', पीएम...

‘टोक्यो ओलंपिक में राइफल ने दगा किया, लेकिन इस बार तुमने…’, पीएम मोदी ने मनु भाकर से की बात

Published on

पेरिस,

पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली स्टार निशानेबाज मनु भाकर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन किया और उन्हें बधाई दी. इसी मेडल के साथ पेरिस ओलंपिक में भारत का मेडल का खाता खुला है. मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में 221.7 स्कोर के साथ ब्रॉन्ज जीतकर इतिहास रच दिया है. निशानेबाजी में मनु कोई भी मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गए हैं.

मनु भाकर को फोन पर पीएम मोदी ने बधाई देने के साथ-साथ बाकी साथी खिलाड़ियों का हाल भी पूछा. पीएम मोदी ने मनु से कहा कि टोक्यो ओलंपिक में राइफल ने दगा कर दिया था, मगर इस बार तुमने सभी कमियों को पूरा कर मेडल अपने नाम किया.

‘पॉइंट वन (.1) से सिल्वर मेडल रह गया’
पीएम मोदी ने फोन पर कहा, ‘खूब-खूब अभिनंदन आपको, बहुत बहुत बधाई. ये तुम्हारी सफलता की खबर सुनने के बाद उत्साह और आनंद में हूं. वैसे पॉइंट वन (.1) से सिल्वर मेडल रह गया. लेकिन उसके बावजूद आपने देश का नाम रोशन किया. आपको दो प्रकार की क्रेडिट मिल रही है. एक तो आप कांस्य पदक लाई हैं और भारत की पहली महिला हैं जो निशानेबाजी में मेडल लाई हो. मेरी तरफ से बधाई है.’

उन्होंने कहा, ‘देखिए टोक्यो ओलंपिक में राइफल ने तेरे साथ दगा कर दिया. लेकिन इस बार तुमने सारी कमियों को पूरा कर दिया. मुझे पूरी उम्मीद है कि आगे भी अच्छा करोगी, शुरुआत बहुत अच्छी है उसके कारण तुम्हारा उत्साह भी बढ़ेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. इससे देश को भी लाभ होगा. बाकी सब साथी प्रसन्न हैं और खुश हैं वहां?’

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘हमने भी कोशिश की है कि वहां हमारे खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं मिलें. खेल की दृष्टि से कम्फर्ट रहे वो देने का प्रयास तो किया है. आप लोगों की मेहनत रंग लाने वाली है. घर पर बात हुई है? तुम्हारे पापा को भी बहुत खुशी होगी क्योंकि उन्होंने तुम्हें बहुत प्रोत्साहित किया है.’

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...