6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedइस एजेंसी ने भारत को लेकर लगाया बड़ा अनुमान, बताया बजट से...

इस एजेंसी ने भारत को लेकर लगाया बड़ा अनुमान, बताया बजट से कैसे दौड़ेगी देश की इकोनॉमी!

Published on

नई दिल्ली,

सामान्य मानसून और राजनीतिक स्थिरता के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 2024-25 में 7 फीसदी से ज्यादा रहने का अनुमान NCAER ने जताया है. आर्थिक थिंक टैंक नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च के मुताबिक मौजूदा कारोबारी साल में देश का ग्रोथ रेट 7 से साढ़े 7 फीसदी रह सकता है.NCAER के मुताबिक स्थिर खपत और लगातार सुधरती निवेश डिमांड से 2023-24 में विकास दर 8.2 फीसदी रही थी. NCAER का कहना है कि बेहतर मानसून, सामान्य होते वैश्विक हालात से अर्थव्यवस्था में मजबूती जारी रहने का अनुमान है.

आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा
केंद्रीय बजट को उम्मीदों के मुताबिक बताते हुए कहा गया है कि बजट में राजकोषीय घाटे का लक्ष्य जीडीपी का 4.9 फीसदी और कैपिटल एक्सपेंडीचर को GDP के 2.4 परसेंट पर रखा गया है. बजट को लेकर कारोबार जगत को कोई बड़ी शिकायत नहीं है. लेकिन उनका कहना है कि निवेश को बढ़ावा देने के लिए इंडेक्सेशन का फायदा जारी रखना चाहिए.वहीं हेल्थ सेक्टर ने भी बजट की तारीफ करते हुए कहा है कि इससे देश में हेल्थ से जुड़े इक्विपमेंट्स का प्रॉडक्शन बढ़ाने में मदद मिलने के साथ ही स्किल मैनपावर तैयार करने में भी मदद मिलेगी.

बढ़ गया बिजनेस कॉन्फिडेंस!
कारोबार जगत के इस भरोसे ने ही NCAER -NSE बिजनेस कॉन्फिडेंस इंडेक्स को 2024-25 की पहली तिमाही में बढ़ाकर 149.8 पर पहुंचा दिया है जबकि 2023-24 की चौथी तिमाही में ये 138.2 था.अगर बाकी एजेंसियों के विकास दर अनुमान को देखें तो IMF और ADB ने 2024-25 के लिए भारत की सात फीसदी विकास दर अनुमान को बनाए रखा है. कुल मिलाकर भारत के ग्रोथ रेट अनुमान 6.6 से 7.2 फीसदी के बीच हैं. अब देखना यही है कि बजट के एलान विकास दर को इन अनुमानों से कितना आगे ले जाने में मददगार साबित होंगे.

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने एक बड़ी लकीर खींचीं है, सरकार ने साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है. इसी कड़ी में कदम उठाए जा रहे हैं. पिछले हफ्ते इस मुद्दे को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ नीति आयोग की बैठक हुई

 

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...