10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedहंसल मेहता का बेटी को आधार कार्ड को लेकर सरकार पर फूटा...

हंसल मेहता का बेटी को आधार कार्ड को लेकर सरकार पर फूटा गुस्सा- ये हैरेसमेंट से कम नहीं है

Published on

फिल्ममेकर हंसल मेहता इस वक्त बहुत मुश्किल से जूझ रहे हैं और गुस्से में हैं। उनका यह गुस्सा बेटी के आधार कार्ड को लेकर है, जिसे बनवाने में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हंसल मेहता ने इसे ‘शोषण’ बताया है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले हंसल मेहता फिल्मों के कारण ही नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। पर इस बार मामला बेटी के आधार कार्ड का है, जिस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया है।Hansal Mehta ने X पर लिखा है कि उनकी बेटी पिछले तीन हफ्तों से आधार कार्ड के लिए अप्लाई करने की कोशिश कर रही है, पर किसी न किसी बहाने से उसे वापस भेज दिया जाता है।

नहीं बन पा रहा बेटी का आधार कार्ड, भड़के हंसल मेहता
हंसल मेहता ने लिखा है, ‘मेरी बेटी पिछले तीन हफ्तों से आधार कार्ड के लिए अप्लाई करने की कोशिश कर रही है। वह भारी बारिश के बीच सफर करके अंधेरी ईस्ट में आधार कार्ड के ऑफिस जाती है। काफी पहले भी पहुंच जाती है, लेकिन सीनियर मैनेजर उसे किसी न किसी बहाने से वापस भेजता रहते हैं। इस पर साइन करवाएं, ये डॉक्यूमेंट लेकर आओ, स्टांप सही जगह पर नहीं लगा है, आज तुम्हारा अपॉइंटमेंट नहीं है, मैं एक हफ्ते की छुट्टी पर हूं….यह सबसे निराशाजनक है और हैरेसमेंट से कम नहीं है।’

वायरल हो रहा हंसल मेहता का पोस्ट
हंसल मेहता का यह पोस्ट वायरल हो रहा है और इस पर यूजर्स के खूब कमेंट आ रहे हैं। कई यूजर्स ने जहां हंसल मेहता का सपोर्ट किया, तो कुछ ने फिल्ममेकर को सलाह दी कि आधार और पैन बनवाने के कुछ पैरामीटर्स होते हैं, जिन पर खरा उतरना होता है।

यूजर्स के कमेंट्स पर हंसल मेहता का रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा, ‘उन डॉक्यूमेंट्स का पालन करने की जरूरत है, यहां कोई स्कैम नहीं है मेहता जी।’ एक और यूजर ने लिखा है, ‘आधार कार्ड बनवाने का कोई शॉर्टकट नहीं है। आधार बनवाना बहुत आसान है, बस आप गाइडलाइन फॉलो करिए।’ लेकिन यूजर्स के सुझाव पर हंसल मेहता भड़क गए और एक-एक करके सबको जवाब देने लगे।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...