7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedकुदरत का कहर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, पीड़ितों की मदद को आगे आए...

कुदरत का कहर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, पीड़ितों की मदद को आगे आए साउथ स्टार्स

Published on

नई दिल्ली,

केरल के वायनाड में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है. भारी बारिश के बीच वायनाड में भूस्खलन के चलते 200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है तो कई मलबे में दबे हुए हैं. लोगों को बचाने के लिए सरकार की तरह से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. वहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस तबाही से आहत हुए लोगों के लिए रिलीफ फंड का ऐलान भी किया था. अब आम जनता के साथ-साथ साउथ सिनेमा के सितारों ने भी जरूरतमंदों की मदद के लिए सीएम रिलीफ फंड में पैसे डोनेट किए हैं.

सितारों ने डोनेट किए पैसे
‘एनिमल’ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने हादसे में फंसे और उससे आहत हुए लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है. एक्ट्रेस ने सीएम रिलीफ फंड में 10 लाख रुपये डोनेट किए हैं. रश्मिका के अलावा मलयालम एक्टर फहद फाजिल और उनकी वाइफ नजरिया नाजिम ने भी पीड़ितों की मदद के लिए 25 लाख रुपये सीएम रिलीफ फंड में डोनेट किए हैं. मुसीबत में फंसे लोगों की मदद कर सभी सितारे रियल लाइफ हीरो बन गए हैं.

अभी तक हो चुका है इतना नुकसान
वायनाड में तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 256 के करीब पहुंच गई है. सोमवार को वायनाड में पहाड़ी से हो रहे पानी के तेज बहाव ने इरुवाझिंजी नदी के बहने की दिशा बदल दी, जिससे उसके किनारों पर मौजूद हर चीज डूब गई. यहां अब हरियाली के बजाए सिर्फ मलबा नजर आ रहा है. भूस्खलन से पहले ये नदी एक सीधी रेखा में बह रही थी और किनारे पर गांव बसे थे लेकिन अब नदी पूरा इलाका निगल गई है. लगातार बारिश के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में भी दिक्कतों का सामना किया जा रहा है.

पीएम ने किया था ये ऐलान
जानकारी के मुताबिक, वायनाड में मंगलवार, 27 जुलाई की सुबह करीब 2 बजे लैंडस्लाइड हुई थी. इसके बाद सुबह करीब 4.10 बजे फिर एक बार लैंडस्लाइड हुई. लैंडस्लाइड के चलते करीब 116 से ज्यादा लोग मलबे में फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति के साथ मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ गया. इस आपदा को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायनाड में भूस्खलन के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया था. इसके अलावा घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा भी की गई थी.

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...