12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलदो दिन से भूखी, अब छुट्टी पर जाऊंगी... हार के बाद फूट-फूटकर...

दो दिन से भूखी, अब छुट्टी पर जाऊंगी… हार के बाद फूट-फूटकर रोने लगीं निकहत जरीन, छलका दर्द

Published on

पेरिस:

चुनौतीपूर्ण हार से थकी निकहत जरीन ने अपने आंसुओं को रोका और रिंग के अंदर चीन की वू यू के खिलाफ प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले 48 घंटों में सामना की गई चुनौतियों को याद किया। भारत की सबसे मजबूत पदक संभावनाओं में से एक मानी जा रही निकहत नॉर्थ पेरिस एरेना में शीर्ष वरीयता प्राप्त चीनी मुक्केबाज के खिलाफ 0-5 से दिल तोड़ने वाली हार के बाद ओलंपिक से बाहर हो गईं।

निकहत ने कम से कम पांच बार कहा, ‘मैं मजबूत वापसी करूंगी।’ दो बार की विश्व चैंपियन निकहत ने खाली पेट ट्रेनिंग की, प्री क्वार्टर फाइनल से एक रात पहले वह सो नहीं पाई और एशियाई खेलों की मौजूदा स्वर्ण पदक विजेता यू के खिलाफ होने वाले मैच के बारे में सोचती रही जो फ्लाइवेट (52 किग्रा) में 2023 की विश्व चैंपियन भी हैं। आखिरकार निकहत का सबसे बुरा डर सच हो गया क्योंकि वह विश्व चैंपियन से हार गई। यह स्पष्ट है कि यह हार उसे लंबे समय तक परेशान करेगी।

यू ने मुकाबले में दबदबा बनाए रखा जबकि निकहत ने दूसरे दौर में वापसी की कोशिश की लेकिन वह पर्याप्त नहीं था। ‘क्या मुझे थोड़ा पानी मिल सकता है।’ निकहत ने अपने कोच की ओर इशारा करते हुए कहा और फिर आधी भरी बोतल से एक घूंट लिया। उन्होंने कहा, ‘माफ करना दोस्तों, मैं देश के लिए पदक नहीं जीत सकी। मैंने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत त्याग किए हैं। मैंने इस ओलंपिक के लिए खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से अच्छी तरह से तैयार किया था।’

निकहत ने कहा, ‘मैंने पिछले दो दिनों से कुछ नहीं खाया था, मुझे अपना वजन नियंत्रित रखना था। मैंने पानी भी नहीं पिया था और वजन मापने के बाद ही मैंने पानी पिया लेकिन मेरे पास उबरने का समय नहीं था, मैं आज रिंग में सबसे पहले उतरी।’ निकहत ने कहा को अपने पसंदीदा 52 किग्रा भार वर्ग से नीचे आना पड़ा क्योंकि यह पेरिस ओलंपिक में शामिल नहीं था। उन्होंने कहा, ‘मैंने पिछले दो दिनों में कई बार लगातार एक घंटे तक दौड़ लगाई।’ शायद इसी कारण थकान से उनके शरीर में तीनों राउंड तक चीन की प्रतिद्वंद्वी से मुकाबला करने की ताकत नहीं थी।

निकहत ने कहा, ‘अगर मैं आज जीत जाती तो प्रयास की सराहना की जाती लेकिन अब यह एक बहाना लगेगा। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।’ दो बार की विश्व चैंपियन ने कहा कि वह अकेले यात्रा पर जाने और अपने परिवार के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बना रही है क्योंकि वह दिल तोड़ने वाली हार से उबरने की दिशा में अपना पहला कदम उठा रही है। निकहत ने कहा, ‘मैं छुट्टी पर जाऊंगी, अकेले यात्रा पर जाऊंगी। मैंने ऐसा कभी नहीं किया। यह बहुत जरूरी है। मैं अपने भतीजे और भतीजी के साथ समय बिताऊंगी। मैंने ऐसा लंबे समय से नहीं किया है। मैं मजबूती से वापसी करूंगी।’

निकहत ने इन सुझावों को खारिज कर दिया कि वह दबाव महसूस कर रही थीं लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि मुकाबला पूरी तरह से उनके विचारों पर हावी हो गया। उन्होंने कहा, ‘24 घंटे मेरा दिमाग इस मुकाबले पर था। मैं बस इसके बारे में सोचती रही। यह मेरे लिए सीखने का एक अच्छा अनुभव था। मैंने उससे पहले कभी नहीं खेली थी। वह तेज थी। मैं घर आने के बाद इस मुकाबले का विश्लेषण करूंगी।’ निकहत ने 15 मिनट की बातचीत के दौरान बहादुरी से सवालों का जवाब दिया लेकिन आखिरकार वापस जाने से पहले रोने लगीं। अपने देश के पत्रकारों द्वारा सांत्वना दिए जाने पर वह वापस चली गईं और कहा, ‘आपको मेरे लिए एक आइसक्रीम लानी होगी।’

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...